लुधियाना पुलिस ने किया यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा का सम्मान, दी Corona Warrior की उपाधि

शिरोमणि अकाली दल में यूथ विंग के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की थी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है। कमिश्नरेट के हेड क्लर्क गुरदेव सिंह ने गोशा को इस बाबत सर्टिफिकेट सौंपा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 05:22 PM (IST)
लुधियाना पुलिस ने किया यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा का सम्मान, दी Corona Warrior की उपाधि
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने यूथ अकाली दल नेता गुरदीप सिंह गोशा को सम्मानित किया। जागरण

लुधियाना, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल में यूथ विंग के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा को पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने कोरोना योद्धा के खिताब से नवाजा है। पिछले साल लगे लॉकडाउन के दौरान गोशा ने गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए लगातार काम किया था। उन्होंने कई महीने तक जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया कराया था, उनकी हर तरह से मदद की। पिछले साल भारी संक्रमण एवं डर के माहौल के बीच गोशा ने दिन-रात लगातार काम किया और लोगों के लिए मिसाल बने। कमिश्नरेट के हेड क्लर्क गुरदेव सिंह ने गोशा को इस बाबत सर्टिफिकेट भी दिया।

इस मौके पर गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य था। कई महीनों तक उन्होंने कई क्षेत्रों में रोजाना हजारों लोगों को लंगर परोसा। उन्होंने कहा कि वह उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के मार्गदर्शन से ही संभव हो सका क्योंकि पार्टी के नेता समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते रहते थे। गुरदीप ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति फिर पैदा हो रही है। इसलिए वह इस बार भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को उनकी सेवाओं की सराहना करने के लिए धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी