शादी कनाडा के लड़के से तय हुई तो लड़की को जबरदस्ती भगा ले गया युवक, लुधियाना में 5 पर केस

लड़की चंडीगढ़ में आईलेट्स कर रही थी। वहां उसकी पहचान गुरमनिंदर सिंह निवासी लखनपुर थाना खमानो के साथ हुई थी। इसके बाद गुरमनिंदर सिंह उसे शादी करने के लिए तंग करने लगा। लड़की की शादी कनाडा में तय हुई तो आरोपित गुरमनिंदर साथियों के साथ उसे जबरन भगा ले गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:34 PM (IST)
शादी कनाडा के लड़के से तय हुई तो लड़की को जबरदस्ती भगा ले गया युवक, लुधियाना में 5 पर केस
पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर मुख्य आरोपित गुरमनिंदर सहित पांच पर केस दर्ज किया है। सांकेतिक फोटो

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। नजदीक गांव की लड़की को घर में जबरदस्ती घुस कर पांच लोग हथयार के बल पर उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने लड़की को जबरन भगा ले जाने के आरोप में सभी पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ में आईलेट्स कर रही थी। वहां उसकी पहचान गुरमनिंदर सिंह निवासी लखनपुर, थाना खमानो, के साथ हुई थी। इसके बाद गुरमनिंदर सिंह उसे शादी करने के लिए तंग करने लगा। कुछ कारण ऐसे बने कि दोनों की शादी नहीं हो सकी और उनकी लड़की की मंगनी लवप्रीत सिंह निवासी कनाडा के साथ हो गई। जब इस बात का पता गुरमनिंदर सिंह को चला तो उसने उनकी बेटी को धमकी देनी शुरू कर दी।

7 मई को वह अपने मामा के लड़के करण सिंह और तीन अज्ञात लोगों के साथ उनके गांव में आ गया। जब वह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे तो उन्होंने कार उनके सामने आकर रोक दी। इसे देखकर लड़की और बेटा वहां से एक घर में चले गए लेकिन गुरमनिंदर सिंह ने दातर दिखाकर बेटी को जबरदस्ती कमरे से निकालकर गाड़ी में बिठा लिया और मौके से फरार हो गया। जब बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पीठ पर वार कर दिया। लड़की की मां की शिकायत गुरमनिंदर सिंह उसके मामा के लड़के करण सिंह निवासी सोसपुर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर जगराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी