लुधियाना में जेल से जमानत पर छूट भगोड़ा हुए 5 लोगों पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में अदालत ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद भगोड़ा हुए 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। विभिन्न थानों की पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:22 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:22 PM (IST)
लुधियाना में जेल से जमानत पर छूट भगोड़ा हुए 5 लोगों पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

लुधियाना, जेएनएन। विभिन्न मामलों में जेल से जमानत पर छूटने के बाद भगोड़ा हुए 5 लोगों के खिलाफ अदालत ने केस दर्ज करने के आदेश जारी किए है। जिसके तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना साहनेवाल पुलिस ने 2006 में दर्ज नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा चल रहे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई सोहन लाल ने बताया कि आरोपित जालंधर के गांव बिलगा निवासी जसवंत सिंह है। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने 2011 में दर्ज नशा तस्करी के मामले में चल रहे आरोपित पर केस दर्ज किया। एएसआई प्यारा लाल ने बताया कि आरोपित ताजपुर रोड के विश्वकर्मा नगर निवासी मनोज कुमार है। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने 1985 में दर्ज एक मामले में भगोड़ा चल रहे आरोपित पर केस दर्ज किया। एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि आरोपित की पहचान राजस्थान के सिद्धि डुमरपुर निवासी लाल चंद के रूप में हुई।

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने 2013 में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में गांव जागीरपुर की माडल कालोनी की गली नंबर 3 निवासी परमजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने 2016 में दर्ज हुए नशा तस्करी के एक मामले में भगोड़ा करार दिए गए डा अंबेडकर कालोनी निवासी विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी