फेसबुक पर देवी-देवताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी, हैबोवाल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज

शिवसेना नेता विनय भारती ने कहा कि आरोपित राजेश बेदी ने अपने नाम की फेसबुक आईडी से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं व नवरात्र के बारे में गलत टिप्पणी की और मजाक बनाया। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:59 PM (IST)
फेसबुक पर देवी-देवताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी, हैबोवाल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज
थाना हैबोवाल पुलिस ने राजेश बेदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। फेसबुक पोस्ट के जरिये देवी-देवताओं के बारे में गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ थाना हैबोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित का नाम राजेश बेदी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने यह मामला चंदर नगर के विनय भारती के बयान पर दर्ज किया है। विनय भारती ने बताया कि वह शिव सेना पंजाब के यूथ प्रधान हैं। आरोपित राजेश बेदी ने अपने नाम की फेसबुक आईडी से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं व नवरात्र के बारे में गलत टिप्पणी की और मजाक बनाया। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। जब इस बात का पता उन्हें लगा तो उन्होंने तुरंत थाना हैबोवाल की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वर्करों ने फैक्ट्री से चोरी किए 2200 पैंट पीस चोरी

लुधियाना। फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों ने ही आपस में मिलकर फैक्ट्री से पैंट के पीस चोरी कर लिए। जब इसका पता फैक्ट्री मालिक को लगा तो उसने शिकायत थाना टिब्बा रोड पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने जैनुल हसन, नदीम व अरमान हैं। अरमान जैनुल हसन का रिश्तेदार है।

यह मामला पुलिस ने गुलाबी बाग टिब्बा रोड निवासी मोहम्मद सफीक खान के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी टिब्बा रोड पर साया गारमेंट नाम से फैक्ट्री है। जहां आरोपित काम करते थे। आरोपितों ने मिलीभगत करके फैक्ट्री से 2200 पीस पैंट चोरी कर लिए। जब फैक्ट्री में माल की गिनती हुई तो चोरी का पता लगा। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल आरोपितों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी