लुधियाना पुलिस ने नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, कई भरे ड्रम व कैन बरामद

आरोपित दुकानदार विपुल जैन चंडीगढ़ रोड स्थित जीके इस्टेट का रहने वाला है। पुलिस ने रेड डालकर उसके पास से कई ड्रम मिलावटी सैनिटाइजर पकड़ा है। उसके खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:50 PM (IST)
लुधियाना पुलिस ने नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, कई भरे ड्रम व कैन बरामद
लुधियाना के इकबाल गंज चौक एरिया में नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है।

लुधियाना, जेएनएन। इकबाल गंज चौक एरिया में नकली सैनिटाइजर बनाने वाली दुकान पर बुधवार पुलिस ने दबिश दी। मौके पर भारी मात्रा में मिलावटी सैनिटाइजर बरामद किया गया है। पुलिस के सामने आरोपित दुकानदार विपुल जैन सैनिटाइजर बनाने का कोई लाइसेंस भी पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपित विपुल जैन चंडीगढ़ रोड स्थित जीके इस्टेट का रहने वाला है। उसके खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी, ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस की टीम कानून व व्यवस्था की जांच के लिए इकबाल गंज चौक में गश्त पर थी। इसी दौरान उनकी नजर अरिहंत ट्रेडर्स नाम की दुकान पर पड़ी। इसके बाहर बैठा एक वर्कर ड्रम से सैनिटाइजर निकाल कर छोटी कैन में भर रहा था। मौके पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया गया। प्राथमिक जांच में वह सैनिटाइजर मिलावटी पाया गया, उसके सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसमें क्या मिलाया जाता था।

लुधियाना में नकली सैनिटाइजर के सात गिरफ्तार आरोपित दुकानदार।

ड्रमों और कैन में भरा मिला 2500 लीटर से ज्यादा नकली सैनिटाइजर 

देर शाम एसीपी वरियाम सिंह ने बताया कि फिलहाल कब्जे में लिए गए सैनिटाइजर की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितना सैनिटाइजर बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी और भी बरामदगी होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दुकान से 220 लीटर वाले 7 ड्रम और 5 लीटर वाली 18 के करीब कैन कब्जे में लिए हैं।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में लगे बिट्टू के लापता होने के पोस्टर, यूथ अकाली दल ने कहा- महामारी में सांसद ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

chat bot
आपका साथी