लुधियाना के समराला में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका माैके से फरार; चार गिरफ्तार

समराला पुलिस पार्टी को उस समय सफलता हासिल हुई जब उटालां रोड पर देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने वहां रेड कर उक्त दंपती के साथ-साथ वड्डा हरीपुरा (थाना इस्लामाबाद अमृतसर) बादशाहपुर पिचगाई शिकारपुर (यूपी) की युवतियों के साथ तीन लाेगाें को गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:36 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:36 AM (IST)
लुधियाना के समराला में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका माैके से फरार; चार गिरफ्तार
समराला पुलिस ने उटालां रोड पर देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया। (सांकेतिक तस्वीर)

समराला, (लुधियाना) जेएनएन। समराला पुलिस पार्टी को उस समय सफलता हासिल हुई, जब उटालां रोड पर देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया गया। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी उनकी अगुवाई में सुआ पुली चंडीगढ़ रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबीर ने सूचना दी थी कि सिमरनजीत कौर उर्फ संदीप कौर पत्नी मनदीप सिंह नजदीक सेखों कालोनी उटालां रोड पर स्थित अपने घर में देह व्यापार का धंधा कर रही है। अन्य शहरों से पुरुषों तथा महिलाओं को बुलाकर यह धंधा करते हैं।

अब भी उनके घर पर यह धंधा चल रहा है। पुलिस की टीम ने वहां रेड करते हुए उक्त दंपती के साथ-साथ वड्डा हरीपुरा (थाना इस्लामाबाद, अमृतसर), बादशाहपुर, पिचगाई, शिकारपुर (यूपी) की युवतियों के साथ तीन लाेगाें को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। एसएचओ कुलवंत सिंह के अनुसार संचालिका मौके से फरार हो गई, जबकि उसके पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गाैरतलब है कि कुछ महीने पहले जगराओं थाना सिटी की पुलिस पार्टी ने जिस्मफरोशी के आरोप में तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। एएसआइ आत्मा सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें किसी ने सूचना दी कि यह किराये के मकान पर जिस्मफरोशी का धंधा करवाते थे।

लंबे समय से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

जांच अधिकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि जिस्मफरोशी का धंधा पिछले लंबे समय से जहां पर चल रहा था। जिस कारण मोहल्ला निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी अनुसार शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह से जिस्मफरोशी और नशा सप्लाई का धंधा सरेआम चलता है। जिससे लोग बेहद परेशान है। लाेगाें का कहना है कि पुलिस काे अनैतिक धंधाें पर लगाम लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में Dada Motors के अकाउंटेंट ने उड़ाए 49 लाख, घरवालों के खाते में डाल देता था कार ग्राहकों से मिली राशि

chat bot
आपका साथी