लुधियाना में सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर दो गिरफ्तार, नाइट कर्फ्यू में ऑटो चलाने वाला भागा

किचलू नगर के सुखविंदर सिंह ने हंबड़ां रोड स्थित झज्ज गैस एजेंसी के सामने बेहड़ा बना कर उसके कमरे किराए पर दे रखे हैं। उसने किसी भी किराएदार की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई है। इसी आरोप में उस पर केस दर्ज किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:59 AM (IST)
लुधियाना में सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर दो गिरफ्तार, नाइट कर्फ्यू में ऑटो चलाने वाला भागा
तीन लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। बीते चौबीस घंटों के दौरान सरकारी आदेश का पालन न करने वाले तीन लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक की तलाश की जा रही है। उनमें से एक ने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई। दूसरा देर रात आटो रिक्शा चला रहा था। जबकि तीसरा देर रात शराब पीकर हंगामा कर रहा था। 

थाना लाडोवाल पुलिस ने किचलू नगर निवासी सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। हवलदार राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित ने हंबड़ां रोड स्थित झज्ज गैस एजेंसी के सामने बेहड़ा बना कर उसके कमरे किराए पर दे रखे हैं। उसने किसी भी किराएदार की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई है। हंबड़ां रोड इलाके में पुलिस की नाकाबंदी देख कर चालक अपना आटो रिक्शा छोड़ कर फरार हाे गया। अब थाना पीएयू पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने हंबड़ा रोड चुंगी कट पर नाकाबंदी कर रखी थी।

नाइट कर्फ्यू में चला रहा था ऑटो, पुलिस को देखकर भागा

देर रात आटो लेकर आ रहा आरोपित पुलिस को देख कर भाग गया। वहीं, हैबोवाल के ज्वाला सिंह चौक में देर रात शराब पीकर आते जाते लोगों को तंग परेशान कर रहे व्यक्ति को थाना हैबोेवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ज्वाला सिंह चौक निवासी कमलजीत सिंह के रूप में हुई। 

chat bot
आपका साथी