लुधियाना में पुराने नौकरों ने गोदाम से चुराया लाखों का पेंट, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान जस्सियां रोड निवासी भगवान दास ग्यासपुरा निवासी आकाश कुमार तथा सूरज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की तहसील फतेहपुर के गांव रहिण निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:58 PM (IST)
लुधियाना में पुराने नौकरों ने गोदाम से चुराया लाखों का पेंट, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
लुधियाना में पेंट के गोदाम में काम करना छोड़ चुके तीन लोगों ने मिलकर वहीं चोरी की। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भट्टियां गांव स्थित पेंट के गोदाम में काम करना छोड़ चुके तीन लोगों ने मिल कर उसी गोदाम के ताले तोड़ डाले। आरोपितों ने अंदर पड़ा लाखों रुपये कीमत का पेंट चोरी कर लिया और फरार हो गए। मगर पड़ताल के दौरान पुलिस ने तीनों को चोरी के पेंट समेत काराबारा चौक में उस समय काबू कर लिया। जब वो उसे छोटा हाथी टेंपो पर लोड करके बेचने के लिए निकले थे। 

एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान जस्सियां रोड निवासी भगवान दास, ग्यासपुरा निवासी आकाश कुमार तथा सूरज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की तहसील फतेहपुर के गांव रहिण निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो गांव भट्टियां स्थित कनसाई पेंट लिमिटेड के गोदाम का इंचार्ज के तौर पर काम करता है।

यह भी पढ़ें-Tokyo Olympics 2020: पंजाब के हरमनप्रीत सिंह व वरुण बने भारतीय हाॅकी टीम की जीत के हीराे; रुपिंदरपाल गाेल करने से चूके

 27 जुलाई की रात गोदाम बंद करके गया था घर

27 जुलाई की रात वह गोदाम बंद करके चला गया। अगली सुबह वहां पहुंचने पर देखा कि गोदाम के ताले टूटे हुए थे। अंदर से लाखों रुपये कीमत का पेंट चोरी हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान वीरवार सुबह तीनों को छोटा हाथी टेंपो नंबर पीबी10एचई 7401 समेत काबू कर लिया। टेंपाे पर लोड की पेंट की 96 बाल्टियां तथा 80 डिब्बे भी बरामद कर लिए गए। पकड़ा गया टेंपो सूरज कुमार का है। प्रेम सिंह ने कहा कि पुलिस आराेपितों का पुराना रिकार्ड चेक कर रही है। तीनों को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-Drugs Problem in Punjab: तीन बहनों के इकलौते भाई की चिट्टे ने ले ली जान, स्वजनाें ने सेहरा बांध दी अंतिम विदाई

chat bot
आपका साथी