लुधियाना में नाइट कर्फ्यू के दौरान शराब का ठेका खोल लोगों को पिलाई जा रही थी शराब, गिरफ्तार

Ludhiana Night Curfew Violation लुधियाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 5 लोगाें को गिरफ्तार किया है। 6 अन्य लोगों की पुलिस को तलाश है। आरोपितों के खिलाफ 8 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:24 PM (IST)
लुधियाना में नाइट कर्फ्यू के दौरान शराब का ठेका खोल लोगों को पिलाई जा रही थी शराब, गिरफ्तार
लुधियाना में लोग नाइट कर्फ्यू तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। कर्फ्यू के दौरान दुकान व अन्य व्यापारिक स्थल खोल कर भीड़ जमा करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लुधियाना में देर रात तक शराब का ठेका खोल लोगों को आहते में शराब पिलाने के मामला सामने आया है। कुछ अन्य मामलों में नाइट कर्फ्यू में दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई की गई है। लुधियाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 5 लोगाें को गिरफ्तार किया है। 6 अन्य लोगों की पुलिस को तलाश है। आरोपितों के खिलाफ 8 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

शिवपुरी पुली के पास रविवार देर रात तक शराब का ठेका व अहाता खोल ग्राहकों को शराब पिला रहे तीन लोगों को थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसआइ सोमनाथ ने बताया कि आरोपितों की पहचान मिथलेश, नंदन और गौरव मल्होत्रा एंड कंपनी के राकेश कुमार के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने इकबाल गंज चौक में ट्रांसपोर्ट खोल कर गाड़ियों में माल लोड कर रहे दो लोगों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। एएसआइ जगदीश राज ने बताया कि आरोपितों की पहचान कृष्ण मिश्रा और जेहलम ट्रांसपोर्ट के वर्कर सुरिंदर के रूप में हुई है।

इसी तरह, थाना सराभा नगर पुलिस ने न्यू आशा पुरी एरिया में करियाना स्टोर खोल कर सामान बेच रहे उसी इलाके में रहने वाले चंदन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने ही बाबा नामदेव चौक इलाके में कुमार टेलिकाम सेमसंग के मालिक शविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

वहीं, थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने फव्वारा चौक स्थित बसंत रेस्टोरेंट के मालिक पर केस दर्ज किया है। एएसआइ अविनाश राय ने बताया कि रात 9 बजे के बाद भी रेस्टोरेंट खुला हुआ था। एक अन्य मामले में थाना माडल टाउन पुलिस ने अब्दुल्लापुर बस्ती रेलवे फाटक के पास हंस ढाबा के मालिक पर केस दर्ज किया है। इसी तरह, अब्दुल्लापुर बस्ती रेलवे फाटक के पास नैंसी फूड कार्नर और नवराज हेयर सैलून के मालिक पर केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी