लुधियाना में काल सेंटर का मालिक गिरफ्तार, बिना पुलिस वेरिफिकेशन कर्मचारियों से करवा रहा था काम

मोती नगर में कारप्रो आईटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड काल सेंटर के मालिक मनप्रीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने न तो किसी स्टाफ मेंबर की पुलिस से वेरिफिकेशन नहीं करवाई और न ही स्टैंडर्ड आपरेटिव प्रोसीजर (एसओपी) का पालन किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:16 PM (IST)
लुधियाना में काल सेंटर का मालिक गिरफ्तार, बिना पुलिस वेरिफिकेशन कर्मचारियों से करवा रहा था काम
लुधियाना पुलिस ने कारप्रो आईटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, लुधियाना। महानगर में काल सेंटर चला रहे एक व्यक्ति को अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न करवाना महंगा पड़ा है। थाना जमालपुर पुलिस ने मुलाजिमों की पुलिस वेरिफिकेशन न करवाने पर कंपनी मालिक मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि जमालपुर कालोनी एचएल निवासी मनप्रीत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित मोती नगर में कारप्रो आईटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से काल सेंटर चलाता है। उसने काल सेंटर में रखे किसी स्टाफ मेंबर की पुलिस से वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। न ही स्टैंडर्ड आपरेटिव प्रोसीजर- (एसओपी) का पालन किया। इसी के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। 

सुलखन सिंह ने कहा कि नौकरों तथा किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराना अब अनिवार्य होगी। होटल, धर्मशाला, सराय तथा पीजी में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा रिकार्ड रखना लाजिमी होगा, उसे पुलिस किसी भी समय चेक कर सकती है।

यह भी पढ़ें-बिना बताए घर से निकला व्यक्ति लापता

लुधियाना। घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव कासाबाद निवासी निर्मल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि उसका 47 वर्षीय बड़ा भाई लखविंदर सिंह 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चला गया और लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: लुधियाना में सुखबीर का दावा- सरकार बनी तो UP-Bihar के लोगों को साल में 24 हजार रुपये देंगे

chat bot
आपका साथी