लुधियाना में बिना मास्क घूमने वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने रिशी नगर में दो लोग दबोचे

हंबड़ां रोड के रिशी नगर स्थित जेड ब्लाक में बिना मास्क पहने खड़े दो लोगों को थाना पीएयू पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि चार लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:52 PM (IST)
लुधियाना में बिना मास्क घूमने वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने रिशी नगर में दो लोग दबोचे
बिना मास्क पहने खड़े दो लोगों को थाना पीएयू पुलिस ने गिरफ्तार किया है,

लुधियाना, जेएनएन। हंबड़ां रोड के रिशी नगर स्थित जेड ब्लाक में बिना मास्क पहने खड़े दो लोगों को थाना पीएयू पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि चार लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। हवलदार नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान डा. आंबेडकर नगर निवासी देव व अमन के रूप में हुई है। जबकि जवाहर नगर कैंप निवासी मितुल, डा. आंबेडकर नगर निवासी करण, मट्टू व अरुण की पुलिस को तलाश है।

थाना दुगरी पुलिस ने कंटेनमेंट जोन घोषित दुगरी फेस-2 में चल रहे लाकडाउन को तोड़ कर बाहर मेन रोड पर सैर कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ईशर नगर की गली नंबर 1 निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।

कफ्यरू का उल्लंघन करने पर पांच गिरफ्तार, छह फरार

लुधियाना। कफ्यरू में दुकान व अन्य व्यापारिक स्थल खोल कर भीड़ जमा करने वालों पर विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। छह अन्य की पुलिस को तलाश है। शिवपुरी पुली के पास देर रात शराब का ठेका खोल ग्राहकों को शराब पिला रहे तीन लोगों को थाना चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एएसआइ सोमनाथ ने बताया कि आरोपितों की पहचान मिथलेश, नंदन तथा गौरव मल्होत्र एंड कंपनी के राकेश कुमार के रूप में हुई। थाना तीन की पुलिस ने इकबाल गंज चौक में ट्रांसपोर्ट खोल कर गाड़ियों में माल लोड करा रहे दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। एएसआइ जगदीश राज ने बताया कि आरोपितों की पहचान कृष्ण मिश्र तथा जेहलम ट्रांसपोर्ट के वर्कर सुरिंदर के रूप में हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी