लुधियाना के सराभा नगर में रेस्टोरेंट में ग्राहकों को अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

लुधियाना के सराभा नगर में रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पराेस रहे दो लोगों को थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से शराब बरामद करके केस दर्ज किया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:56 PM (IST)
लुधियाना के सराभा नगर में रेस्टोरेंट में ग्राहकों को अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
सराभा नगर में रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पराेस रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। सराभा नगर में अवैध रूप से रेस्टोरेंट में शराब पराेस रहे दो लोगों को थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान चेत सिंह नगर निवासी तरनजीत सिंह व रविंदर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक्साइज-वेस्ट के इंस्पेक्टर मनदीप सिंह की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम वो अपनी टीम के साथ मलहार रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सराभा नगर स्थित क्रीम रेस्टोरेंट एंड बार में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

बिना बताए निकला युवक लापता, अपहरण की आशंका

लुधियाना। घर में बिना बताए निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। हवलदार गुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त केस धांधरां रोड के शहीद भगत सिंह नगर निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को दिए बयान में दलजीत सिंह ने बताया कि 24 फरवरी की दोपहर 1 बजे उसका 21 वर्षीय बेटा अनमोलदीप सिंह घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चला गया और अभी तक लौट कर घर वापस नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा कर बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी