Alcohol Smuggling : लुधियाना में अवैध शराब की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

Alcohol Smuggling शहर में अवैध शराब कती तस्करी का धंधा बेखाैफ जारी है। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:05 PM (IST)
Alcohol Smuggling : लुधियाना में अवैध शराब की तस्करी करते तीन गिरफ्तार
लुधियाना में अवैध शराब का धंधा जारी। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना जमालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रामगढ़ में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 72 अध्धे शराब बरामद हुई। एएसआई रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव रामगढ़ निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई। वो गांव के एक खाली प्लाट में बैठकर शराब बेच रहा था।

थाना कूमकलां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कटाणी कलां में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे स 48 बोतल शराब बरामद की गई। एएसआइ जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव कटाणी खुर्द निवासी परविंदर सिंह के रूप में हुई। थाना हैबोवाल पुलिस ने चूहड़पुर रोड इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को 18 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हैबोवाल के दुर्गापुरी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

40 बोतल अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

जगराओं। थाना सदर रायकोट की पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को कार में ले जाते हुए 40 बोतल अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया। एएसआइ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव भैणी अरोड़ा में नाकाबंदी पर उपस्थित थे। वहां पर एक टाटा इंडिका गाड़ी नजर आई जिसका पुलिस को देख कर गाड़ी को पीछे मोड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस पार्टी द्वारा उसे शक के आधार पर काबू कर लिया गया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी में से 40 बोतल अवैध शराब फर्स्ट चॉइस सेल हरियाणा बरामद की गई। गाड़ी चालक  राणा सिंह निवासी गांव भैणी अरोड़ा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी