लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, चूरापोस्त व शराब के साथ तीन आरोपित किए गिरफ्तार

लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चूरापोस्त तथा अवैध शराब बरामद की गई। आरोपितों पर दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 01:26 PM (IST)
लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, चूरापोस्त व शराब के साथ तीन आरोपित किए गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने अवैध शराब व चूरा पोस्त के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चूरापोस्त तथा अवैध शराब बरामद की गई। आरोपितों पर दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना सराभा नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव झम्मट में की गई नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को चूरापोस्त तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 12.50 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। एएसआइ अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव झम्मट निवासी मनजीत सिंह तथा कुलदीप सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपित पैदल ही चूरापोस्त उठा कर चले आ रहे थे। उधर, थाना शिमलापुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डाबा रोड इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को 24 बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान डाबा कालोनी की गली नंबर 6 निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपित डाबा रोड के एक खाली प्लाट में बैठ कर शराब बेच रहा है।

chat bot
आपका साथी