लुधियाना के जगराओं में Night Curfew का उल्लंघन कर खोल रखी थी दुकानें, पुलिस ने रेड कर छह दबोचे

पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कोरोना से बचाव के लिए पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है लेकिन फिर भी कुछ लोग नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर देर रात तक दुकानें खोल रहे है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 02:50 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 02:50 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में Night Curfew का उल्लंघन कर खोल रखी थी दुकानें, पुलिस ने रेड कर छह दबोचे
कोरोना से बचाव के लिए पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया है।

जगराओं, जेएनएन। थाना दाखा और थाना सदर रायकोट की पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना दाखा के एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ रेलवे स्टेशन मुल्लापुर को जा रहे थे। इस दौरान नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रात 8:40 के करीब प्रेम मीट शाप खुली हुई थी। उस पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम करण कुमार निवासी मार्फत पार्षद चनी मंडी मुल्लापुर बताया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड मुल्लापुर से मेन रोड लुधियाना जा रहे थे। रात 9:40 के करीब प्रमोद पान भंडार खुला हुआ है। पुलिस ने दुकान पर मौजूद अमकीरत पासवान निवासी मंडी मुल्लापुर के खिलाफ नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। एसआइ लखबीर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी समेत थाना दाखा से रेलवे ब्रिज के नीचे जा रहे थे । जब वे दीपनगर नजदीक रेलवे स्टेशन पहुंचे तो 10:00 बजे के करीब करियाणा की दुकान खुली हुई थी। पुलिस ने दुकान पर उपस्थित विकी कुमार निवासी दीपनगर मुल्लापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

चौकी जलालदिवाल के प्रभारी एएसआइ गुरसेवक सिंह ने बताया कि वे जीटी रोड जलालदिवाल से गांव दद्दाहुर को जा रहे थे। इस दौरान बाबी वैष्णो ढाबा खुला हुआ था। पुलिस पार्टी को देख कर वह खिसकने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। आरोपित की पहचान मोहम्मद जकीर निवासी अमना थाना डगरूआ, बिहार तत्काल निवासी बाबी वैष्णो ढाबा जलालदिवाल के रूप में हुई है।

थाना सदर रायकोट से एएसआइ गुलाब सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी समेत बरनाला चौक रायकोट से जलालदिवाल साइड को जा रहे थे। रात 1:00 बजे के करीब सूबेदार ढाबा खुला हुआ था। पुलिस ने जसवंत सिंह निवासी राणा वर्कशाप के पीछे नजदीक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब रायकोट के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह एएसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी समेत रायकोट से बरनाला को जा रहे थे। जब जलालदिवाल के पास पहुंचे तो मान ढाबा खुला हुआ था। पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी गांव कलाल माजरा थाना महल कला जिला बरनाला के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी