लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, हेरोइन, प्रतिबंधित गोलियां व शराब समेत पांच गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने जिले में हो रही नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सिविल अस्पताल टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 10:49 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 10:49 AM (IST)
लुधियाना में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, हेरोइन, प्रतिबंधित गोलियां व शराब समेत पांच गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चूरापोस्त, प्रतिबंधित गोलियां, हेरोइन व शराब बरामद की है।

एंटी नारकोटिक सेल टीम ने सिविल अस्पताल टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में केस दर्ज किया गया। आरोपित धुरी लाइन स्थित कलसियां वाली गली का रहने वाला मनजिंदर सिंह है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने हुस्सैनपुरा कट के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 100 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित भगवान नगर का हरबीर सिंह है।

इसी तरह थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने सग्गू चौक में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को ट्रक में 16 किलो चूरापोस्त ले जाते गिरफ्तार किया है। आरोपित पंजाब माता नगर का दीपक भाटिया है। एंटी स्मगलिंग सेल ने सूफिया चौक में दबिश देकर दो लोगों को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में केस दर्ज किया है। आरोपित सिविल लाइंस स्थित दौलत इंडस्ट्रीज का रहने वाला राकेश कुमार व न्यू अशोक नगर का भूपिंदर सिंह है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी