Smuggling In Ludhiana : लुधियाना में पांच जगह पुलिस की रेड, महिला समेत आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

Smuggling In Ludhiana शहर में नशा तस्करी के मामलाें पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:05 PM (IST)
Smuggling In Ludhiana : लुधियाना में पांच जगह पुलिस की रेड, महिला समेत आठ नशा तस्कर गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने महिला समेत आठ तस्करों को किया गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नशीली दवाएं, नशीला पाउडर तथा हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस की टीमें छानबीन करने में जुई हुई हैं।  

थाना डिवीजन नंबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शेरपुर चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों केा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 पेटी शराब तथा 80 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। एएसआइ जागीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गणपति कालोनी निवासी कुलवंत कुमार, नाभा के गांव साबो निवासी मिट्ठू, गांव धरोड़ निवासी अर्जुन कुमार तथा गांव दुगरी निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई। थाना डेहलों पुलिस ने गांव रुड़का बाइपास के पास की गई नाकाबंदी के दाैरान महिला को दाे हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव बूटाहरी निवासी मुश्ताक मोहम्मद की पत्नी समीना बेगम के रूप में हुई। थाना साहनेवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव धरोड़ में की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 10 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। हवलदार गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव नंदपुर निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई।

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने कामरेड दे ढाबे के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हरकीरत पुरा निवासी जावर सिंह के रूप में हुई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किन्नरों के मंदिर के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान माली गंज चौक के सूदां मोहल्ला निवासी गौरव के रूप में हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी