Loot In Ludhiana: सवारियाें काे लूटने वाले आटो गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Loot In Ludhiana शहर में आटाे गैंग का कहर बढ़ रहा है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से सवारियों को बैठा कर उनकी नगदी लूटने वाले आटो गैंग के दो सदस्यों को थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:22 PM (IST)
Loot In Ludhiana: सवारियाें काे लूटने वाले आटो गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
लुधियाना में आटाे गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Loot In Ludhiana: बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से सवारियों को बिठाकर नगदी लूटने वाले आटो गैंग के 2 सदस्यों को थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उनके तीसरे साथी की पुलिस को तलाश है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके मंगलवार पकड़े गए दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी पहचान मेहरबान के सीड़ा रोड की गली नंबर 3 निवासी मंगत सिंह तथा चिमनी रोड स्थित रविंद्रा कालोनी की गली नंबर 13 निवासी राजपाल उर्फ राजा के रूप में हुई। चिमनी रोड स्थित गोबिंदसर की गली नंबर 5 निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गोगा की पुलिस को तलाश है। उनके कब्जे से एक थ्री व्हीलर तथा 12 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई।

एएसआइ मंजीत सिंह को सोमवार गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपितों के पास किराए का एक थ्री-व्हीलर है। जिस पर सवार होकर तीनों यात्रियों को लूटते हैं। उनमें से एक थ्री व्हीलर चलाता है। जबकि अन्य दो पीछे बैठते हैं। वो लोग बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से सवारी को बैठाते हैं। सवारियों के बैठते ही चालक उसके झटके दे-दे कर चलाता है। पीछे बैठे उसके दोनों साथी चुपके से सवारी की जेब से नगदी व अन्य सामान चोरी कर लेते। उसके बाद वो उसे आटो खराब होने का बोल कर उतार कर फरार हो जाते।

कई मामलों में वह यात्रियों को सुनसान जगह ले जाकर तेजधार हथियार से हमला करने का डरावा देकर लूट लेते थे। अमनदीप बराड़ ने कहा कि राजा के खिलाफ इससे पहले 5 केस दर्ज हैं। दोनो से की जा रही पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को सीएम चेहरे के रूप में किया पेश, कहा- 2022 के बाद की योजना बता रहा हूं

chat bot
आपका साथी