लुधियाना में पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, बस से उत्तर प्रदेश भागने की कर रहा था तैयारी

ग्यासपुरा के लक्ष्मी नगर इलाके में पत्नी की हत्या करने के आरोपित को थाना साहनेवाल की कंगनवाल चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार उसे अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करने के बाद उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:15 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:15 PM (IST)
लुधियाना में पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, बस से उत्तर प्रदेश भागने की कर रहा था तैयारी
पत्नी की हत्या करने के आरोपित को थाना साहनेवाल की कंगनवाल चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। ग्यासपुरा के लक्ष्मी नगर इलाके में पत्नी की हत्या करने के आरोपित को थाना साहनेवाल की कंगनवाल चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार उसे अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करने के बाद उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसआइ गगनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान राज निशाद उर्फ ब्रिजेश के रूप में हुई। मृतका 31 वर्षीय किरण देवी है। दोनों की इससे पहले दो-दो शादियां हो चुकी है। अब दोनों तीसरी जगह बिना शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। किरन देवी के दो बेटे हैं। एक बेटा उनके साथ ही रह रहा था। जबकि उससे बड़ा बेटा उसके पहले पति के पास हरगोबिंद नगर इलाके में रहता था।

किरण और राज दोनों ही लेबर का काम करते थे। किरन को संदेह था कि राज का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जिस बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था और अकसर आपस में मारपीट भी होती थी। लेकिन वीरवार सुबह जब किरन और राज निषाद का बेटा स्कूल चला गया। तब दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। जिसमें राज ने किरन के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर ह्त्या कर दी और फरार हो गया।

इस घटना का दोपहर के समय तब पता चला, जब उनका बेटा स्कूल से घर पहुंचा। पुलिस ने लक्ष्मी नगर निवासी महिला मोती देवी की शिकायत पर 25 नवंबर के दिन उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार शाम उसे ढंडारी इलाके से तब गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह बस पकड़ कर उत्तर प्रदेश निकल जाने की फिराक में था। राज निशात उत्तर प्रदेश के जिला ओरिया के गांव रणियां का रहने वाला है। जबकि किरन उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें-बठिंडा के नामी फाइव स्टार होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश, लुधियाना के 3 काराेबारियाें सहित 4 गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी