ई-रिक्शा चोरी करने के आदी दो चोर, चंडीगढ़ से चुराकर लुधियाना में बेचते थे, यूं चढ़े पुलिस के हत्थे

मोहाली का दीप और जालंधर का जिंदर बैटरी वाले ई-रिक्शा चोरी करने के आदी हैं। दोनों चोरी के रिक्शा बेचने के लिए शेरपुर चौक से जालंधर बाइपास चौक की तरफ जा रहे थे। तभी पुलिस को भनक लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:52 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:52 PM (IST)
ई-रिक्शा चोरी करने के आदी दो चोर, चंडीगढ़ से चुराकर लुधियाना में बेचते थे, यूं चढ़े पुलिस के हत्थे
लुधियाना पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। चंडीगढ़ से दो ई-रिक्शा चोरी करके बेचने लुधियाना पहुंचे दो लोगों को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के दोनों रिक्शा भी बरामद कर लिए गए। उनके खिलाफ केस दर्ज करके वीरवार उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मोहाली के गांव लालड़ू निवासी दीप तथा जालंधर के गांव थला निवासी जिंदर के रूप में हुई। पुलिस को बुधवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों बैटरी वाले ई रिक्शा चोरी करने के आदी हैं। आज भी दोनों चोरी के रिक्शा बेचने के लिए शेरपुर चौक से जालंधर बाइपास चौक की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर काराबारा चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को काबू कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त रिक्शा वो लोग चंडीगढ़ से चोरी करके लाए हैं। जिन्हें वो लुधियाना में बेचने वाले थे। प्रेम सिंह ने कहा कि दोनों का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। 

ड्यूटी खत्म कर लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

जासं, लुधियाना। जालंधर जीटी रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार होने में सफल हो गया। एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जस्सियां रोड के गुरनाम नगर की गली नंबर 4 निवासी सुबेग दास (75) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। यह केस सुबेग के बेटे बाल कृष्ण की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में उसने बताया कि मंगलवार शाम उसके पिता काम से छुट्टी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर जब वो फैशन किंग के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी