लुधियाना सिविल अस्तपाल में लापरवाही की हदें पार, कोविड सेंटर में कई घंटे बिता रहे मरीजों के परिजन

कोविड सेंटर में ही संक्रमितों के स्वजन कई घंटे बिता रहे हैं।

लुधियाना के सिविल अस्तपाल में ही प्रबंधों की पोल खुल रही है। अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड में कोरोना मरीजों के साथ उनके परिजन बिना सुरक्षा ठहर रहे हैं। कोविड सेंटर में ही संक्रमितों के स्वजन कई घंटे बिता रहे हैं।

Vikas_KumarSun, 25 Apr 2021 08:53 AM (IST)

लुधियाना, [अशवनी पाहवा]। महानगर में लापरवाही के कारण कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। सिविल अस्तपाल में ही प्रबंधों की पोल खुल रही है। अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड में कोरोना मरीजों के साथ उनके परिजन बिना सुरक्षा ठहर रहे हैं। वह अपने मरीजों की खुद देखभाल कर रहे हैं। ऐसे में हालात और गंभीर हो सकते हैं। कोविड सेंटर में ही संक्रमितों के स्वजन कई घंटे बिता रहे हैं।

गौरतलब है कि नियमों के अनुसार कोरोना वार्ड में किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होती है। वहीं से लोग कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव को मोर्चरी तक बिना पीपीई किट पहने ले जाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन इस पर आंखें मूंदे बैठा है।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिखा है पत्र :

सिविल अस्पताल की एसएमओ डाक्टर अमरजीत कौर का कहना है कि हमने तीमारदारों के अस्पताल में प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है लेकिन वह स्टाफ के साथ झगड़ा कर अंदर दाखिल हो जाते हैं। पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिखा है।

बता दें कि जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 861 मामले सामने आए हैं और दस कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पांच पुरुष व पांच महिला मरीज हैं। यही नहीं दूसरे जिलों के भी 99 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट लुधियाना में पाजिटिव आई है। लुधियाना में भर्ती दूसरे जिलों के भी पांच मरीजों की शनिवार को जान चली गई है। लुधियाना जिले में अब तक 48,214 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.