पक्खोवाल रोड पर बन रही आरओबी की सर्विस लेन खतरनाक, लोगों ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे ट्रैक के निकट बन रहे आरओबी के दोनों साइड सर्विस लेन सड़क सही तरह से नहीं बनाए जाने से यह खतरनाक हो गई है। यहां से गुजरने समय हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:33 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:33 PM (IST)
पक्खोवाल रोड पर  बन रही आरओबी की सर्विस लेन खतरनाक, लोगों ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे ट्रैक के निकट बन रहे आरओबी की सर्विस लेन की स्थिति। जागरण

डीएल डॉन, लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे ट्रैक के निकट बन रहे आरओबी के दोनों साइड सर्विस लेन सड़क सही तरह से नहीं बनाए जाने से यह खतरनाक हो गई है। यहां से गुजरने समय हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहा है। सड़क की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। इसे लेकर स्थानीय निवासी बलराज की अगुआई में नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें मांग की गई है कि आरओबी बनाने की जरूरत है लेकिन लोगों के आवागमन के लिए दोनों साइड बनाए गए सर्विस लेन को अच्छी तरह बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आम लोग और वाहन चालक सर्विस लेन से गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बलराज, सुनील कुमार, संजीव, अनीश कुमार आदि ने निगम कमिश्नर को दिए ज्ञापन में बताया है कि आरओबी बनाने वाला ठेकेदार कॉन्ट्रैक्ट के कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। यहां बनाए जा रहे आरओबी के निर्माण में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने निगम कमिश्नर और सरकार से मांग की कि आरओबी निर्माण और सर्विस लेन बनाने की योजना पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि अच्छी तरह काम हो सके लोगों को अच्छी आरओबी मिले जो वर्षों तक यातायात के लिए प्रयोग में लाई जा सके। 

पक्खोवाल रोड स्थित रेलवे ट्रैक के निकट बन रहे आरओबी की खस्ताहाल सर्विस लेन से गुजरते हुए वाहन।

लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास

इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर से बात करने पर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का मांग पत्र मिला है। मांग पत्र में दी गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - जालंधर में BJP को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह हैप्पी AAP में हुए शामिल

chat bot
आपका साथी