पीएयू टीचर्स एसोसिएशन चुनाव में डा. किंगरा ग्रुप का दबदबा कायम, चार अहम पदों पर किया कब्जा

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी चुनाव में किंगरा ग्रुप ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे डा. हरमीत सिंह किंगरा ने सबसे अधिक रिकार्ड 417 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:26 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:26 AM (IST)
पीएयू टीचर्स एसोसिएशन चुनाव में डा. किंगरा ग्रुप का दबदबा कायम, चार अहम पदों पर किया कब्जा
PAU चुनाव के दौरान डॉक्टर हरमीत ङ्क्षसह ङ्क्षकगरा मध्य में और बाकी पदों के विजेता खुशी मनाते हुए।

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मुलाजिमों के लिए करीब 60 दिन तक धरना देने और फिर आठ दिन तक मरणव्रत पर बैठने वाले डा. एचएस किंगरा और उनकी टीम ने पीएयू टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव जीत का परचम फहराया है। किंगरा ग्रुप ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, स्याग ग्रुप के खाते में सिर्फ संयुक्त सचिव पद ही आया है।

किंगरा ग्रुप की अगुआई कर रहे व अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे डा. हरमीत सिंह किंगरा ने सबसे अधिक रिकार्ड 417 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले में खड़े स्याग ग्रुप के डा. मुकेश स्याग को 347 मत ही मिले। रात आठ बजे के बाद घोषित हुए नतीजों से साफ हो गया कि यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को डा. किंगरा पर सबसे अधिक विश्वास है।

पीएयू परिसर स्थित परीक्षा हाल में शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ था। मतदान के लिए मतदान केंद्र के अंदर दस पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतदान की पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग अफसर डा. एसएस हुंदल, असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर डा. ओपी चौधरी और डा. जेएस दियोल की अगुवाई में हुई। सुबह साढ़े दस से शाम चार बजे तक 829 में से 771 शिक्षकों ने मत का प्रयोग किया। इनमें 18 मत एडवांस में बुधवार और वीरवार को ही डाल दी गई थीं। मतदान के बाद मतों की गिनती शाम पांच बजे शुरू हुई और साढ़े आठ बजे परिणाम घोषित कर दिया गया।

पद                 किंगरा ग्रुप                                    स्याग ग्रुप

अध्यक्ष        हरमीत सिंह (विजेता : 417 मत)         मुकेश स्याग (347 मत)

उपाध्यक्ष      जीपीएस कंग (विजेता : 392 मत)      रविंदर सिंह चांडी(367 मत)

सचिव         केएस सांगा (विजेता : 400 मत)         नवप्रेम सिंह(356 मत)

संयुक्त सचिव   सीमा शर्मा (357 मत)                 अनिल शर्मा (विजेता : 398 मत)

कोषाध्यक्ष     दर्शन कुमार शर्मा (विजेता : 379 मत)    परमिंदर सिंह (363 मत)

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी