लुधियाना में जमालपुर के श्मशानघाट में एनजीओ ने लगाए पौधे, हर वर्ष चलाई जाती है मुहिम

लुधियाना के जमालपुर के इलाके में पड़ते श्मशानघाट में सर्व कल्याण मिशन की ओर से 50 के करीब पौधे लगाए गए। इसकी अगुआई मिशन के चेयरमैन डॉ सतीश नौहरिया व प्रधान धर्मबीर सिंह ने की। मिशन की ओर से शहर भर में 500 के करीब पौधे लगाए जाएंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:57 PM (IST)
लुधियाना में जमालपुर के श्मशानघाट में एनजीओ ने लगाए पौधे, हर वर्ष चलाई जाती है मुहिम
लुधियाना में जमालपुर के पास श्मशानघाट में सर्व कल्याण मिशन की ओर से पौधे लगाए गए। जागरण

जासं, जालंधर। चंडीगढ़ रोड जमालपुर के इलाके में पड़ते श्मशानघाट में सर्व कल्याण मिशन की ओर से पौधे लगाए गए। इसकी अगुवाई मिशन के चेयरमैन डॉ सतीश नौहरिया व प्रधान धर्मबीर सिंह ने की। इस दौरान श्मशानघाट में 50 के करीब पौधे लगाए गए। घाट के प्रधान पवन मकोल शंटी व नौहरिया ने कहा कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। धर्मबीर ने कहा कि मिशन की ओर से शहर भर में 500 के करीब पौधे लगाए जाएंगे।

यह मुहिम मिशन की ओर से हर वर्ष चलाई जाती है। जिसके तहत शहर के खाली जगहों पर पौधे रोपण किए जाते हैं। नौहरिया ने कहा कई बार लोग पौधे लगा कर भूल जाते हैं। जिस की वजह से वह पेड़ बनने से पहले पौधे मुरझा कर रह जाते हैं। हमें पौधे लगाने के साथ ही इन पौधों की देख रेख भी करनी चाहिए। ताकि यह बड़े हो कर लोगो को ऑक्सीजन दे सकें। ईस दौरना सुखदेव सिंह, धर्मबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, सतपाल सिंह, बलदेवराज पन्ना, संदीप सिंह, विक्रम जिंदल, प्रदीप सिंगला, सुरिंदर पूरी, पवम मकोल शंटी, डॉ सतीश नौहरिया, सुरिंदर तांगड़ी, तजिंदर सोढ़ी बिल्ला, संजू गुम्बर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - Army Helicopter Crashes: पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, रणजीत सागर डैम में गिरा, पायलट सहित तीन जवान लापता

chat bot
आपका साथी