Ludhiana Murder Case : घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ खुलासा, उद्योगपति ने ही की थी पत्नी की हत्या

उद्योगपति के घर में कई जगहों पर एक दर्जन के करीब सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए थे। मगर उद्योगपति को इस बात का अंदेशा न था कि उसके द्वारा किए गए कृत्य के बाद वो ही उसके जुर्म के गवाह बन जाएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:51 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:51 AM (IST)
Ludhiana Murder Case : घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ खुलासा, उद्योगपति ने ही की थी पत्नी की हत्या
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता लगा कि उद्योगपति ने ही की थी पत्नी की हत्या।

लुधियाना, जेएनएन। लगातार दो दिन से लुधियाना के आत्म नगर स्थित उद्यमी के घर और आस पास डेरा जमाए काम में जुटी पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे हैं, जिनमें साफ हो गया कि आरती अरोड़ा की हत्या उसके उद्याेगपति पति हरमेश अरोड़ा ने अकेले की थी। उद्योगपति के घर में कई जगहों पर एक दर्जन के करीब सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए थे। मगर उद्योगपति को इस बात का अंदेशा न था कि उसके द्वारा किए गए कृत्य के बाद वो ही उसके जुर्म के गवाह बन जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार वारदात की सुबह 7.07 बजे हरमेश अरोड़ा ऊपरी मंजिल से नीचे आया था। जहां नौकर ने उसे चाय बना कर पिलाई। उसकी चाय खत्म होने तक आरती अरोड़ा भी वहां आ गई। करीब 7.41 बजे आरती अरोड़ा अपने बेडरूम में चली गई। हरमेश अरोड़ा भी उसके पीछे बेडरूम में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली। उसके अंदर जाने के कुछ सेकंड बाद वहां से जोर जोर की आवाजें आना शुरू हुईं।

शोर शराबा सुन कर नौकर ने ऊपरी कमरे में जाकर हरमेश के बेटे को बुलाया। दोनों ने नीचे आकर 7.48 बजे उनके बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बेटे और नौकर को अंदर आते देख हरमेश किचन की और चला गया। बेटा और नौकर की मिल कर आरती को अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। बता दें कि शुक्रवार काे थाना माडल टाउन पुलिस ने पखोवाल रोड के शहीद करनैल सिंह नगर निवासी राजन कुंद्रा की शिकायत पर आरती की हत्या के आरोप में उसके पति, बेटा, बहू तथा बेटी पर केस दर्ज किया था। मगर रविवार पुलिस के हाथ जब फुटेज लगी तो सारा मामला साफ हो गया।

इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरोपित के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें रेड कर रही हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि पहले पुलिस को डीबीआर मिल नहीं रहा था। शनिवार डीबीआर मिलने के बाद उसकी फुटेज को कब्जे में लेकर रविवार पुलिस ने लगातार 6 घंटे तक वाच किया। जिसके बाद सच्चाई सामने आई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी