लुधियाना निगम ने साइकिल फार चैंज रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश, कैबिनेट मंत्री अाशु ने दिखाई हरी झंडी

रैली गुरुनानक स्टेडियम से फव्वारा चौक रानी झांसी रोड घुमारमंडी आरती चौक से होते हुए एमबीडी माल तक गई। रैली में शहर के कई प्रमुख हसितयाें ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल होने के लिए लोग सुबह ही गुरुनानक स्टेडियम के बाहर जमा हो रहे है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:43 AM (IST)
लुधियाना निगम ने साइकिल फार चैंज रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश, कैबिनेट मंत्री अाशु ने दिखाई हरी झंडी
साइकिल फार चेंज रैली का आयोजन किया।

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम ने शहर को साफ सुथरा रखने और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए साइकिल फार चेंज रैली का आयोजन किया। रैली का आगाज गुरुनानक स्टेडियम से किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, मेयर बलकार सिंह संधू व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कैबिनेट मंत्री ने साइकिल चालकाें को हरी झंडी देकर गुरुनानक स्टेडियम से रवाना किया।

रैली गुरुनानक स्टेडियम से फव्वारा चौक, रानी झांसी रोड, घुमारमंडी, आरती चौक से होते हुए एमबीडी माल तक गई। रैली में शहर के कई प्रमुख हसितयाें  ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल होने के लिए लोग सुबह ही गुरुनानक स्टेडियम के बाहर जमा हो रहे है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने रैली के रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाए ताकि किसी साइक्लिस्ट को परेशानी का सामना न करना पड़े।

रैली का मकसद लोगों को शहर को साफ-सुथरा रखने व खुद को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना है। इस साइकिल रैली के जरिये लोगों को स्वस्थ रहने व अपने शहर को साफ-सुथरा रहने का संदेश दिया गया। कैबिनेट मंत्री आशु ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में लोगों की सहभागी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह अच्छा प्रयास है। इसके जरिए समाज को एक अच्छा मैसेज जाता है।

स्वच्छता रैंकिंग में टाप पर आने के लिए जरूरी है स्वच्छताः मेयर

वहीं मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि लुधियाना नगर निगम इस समय स्वच्छता रैंकिंग में टाप पर आने के लिए अलग अलग गतिविधियां करवा रहा है। जिसके तहत इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से निगम लोगों को स्वच्छ लुधियाना का संदेश दे रहा है।

शहरवासियों का सहयोग बेहद जरूरीः निगम कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में टाप पर आने के लिए शहरवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है। क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा अंक सिटीजन फीडबैक के हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और साफ सुथरे शहर के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। यह रैली उसी का एक हिस्सा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी