Cow Shelter: गोवंश को आसरा देने में जुटा लुधियाना नगर निगम, कृष्ण बलराम गोशाला से किया अनुबंध

Cow Shelter नगर निगम अब इस गोशाला में भी गोवंश बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने वाला है। इस गोशाला के साथ अनुबंध होने के साथ ही निगम का अब तीन गोशालाओं के साथ अनुबंध हो गया

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:32 AM (IST)
Cow Shelter: गोवंश को आसरा देने में जुटा लुधियाना नगर निगम, कृष्ण बलराम गोशाला से किया अनुबंध
बेसहारा गोवंश को अब सहारा देगी कृष्ण बलराम गोशाला। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। Cows Shelter: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को अब सहारा देने के लिए निगम ने कृष्ण बलराम गोशाला के साथ भी अनुबंध कर लिया है। पहले फेज में निगम ने गोशाला प्रबंधकों को 50 बेसहारा गोवंश को रखने का करार किया है। निगम ने शहर की सड़कों से गोवंश को कृष्ण बलराम गोशाला में भेजना शुरू कर दिया। वहीं गोशाला प्रबंधकों ने निगम अफसरों को कहा कि उनके पास 100 और गोवंश को रखने की जगह है अगर निगम चाहे तो उन्हें 50 की जगह 150 तक गोवंश दे सकता है।

नगर निगम अब इस गोशाला में भी गोवंश बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने वाला है। इस गोशाला के साथ अनुबंध होने के साथ ही निगम का अब तीन गोशालाओं के साथ अनुबंध हो गया जबकि गोलोक गोधाम को भी नगर निगम ने सात हजार गज जगह लीज पर दी है। ऐसे में गोलोक गोधाम में भी निगम अब गोवंश को रखा जा सकेगा।

नगर निगम की तरफ से 1300 के करीब गोवंश गोविंद गोधाम हैं और 200 गोवंश बुर्ज पवात सरकारी गोशाला में है। इसके अलावा 50 के करीब गाेवंश अब कृष्ण बलराम गोशाला में भेजा जा रहा है। जिससे डेढ़ हजार से अधिक गोवंश को सहारा देने की व्यवस्था निगम कर चुका है। नगर निगम के सीनियर वैटरनरी अफसर हरबंस डल्ला ने बताया कि गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके लिए शहर की अन्य गोशालाओं के साथ भी बात चल रही है। जिन गोशालाओं में जगह खाली है उनको गाेवंश रखने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके साथ निगम का अनुबंध है उनको निगम की तरफ से प्रति गोधन के हिसाब से फंड जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि काउसेस अकाउंट में फंड है इसे पूरी तरह गोवंश पर ही खर्च किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Power Crisis In Punjab: पंजाब में 6 घंटे तक लग रहे बिजली कट, थर्मल प्लांटों में 2 दिन का कोयला बचा

chat bot
आपका साथी