लुधियाना नगर निगम ने अवैध कालोनी पर चलाया बुल्डोजर, जसवंत नगर में अवैध तरीके से किया था निर्माण

निगम ने फिरोजपुर रोड पर एक इमारत को सील किया और दो इमारतों का काम बंद करवाया। बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी एसएस बिंद्रा ने बताया कि जसवंत नगर में कालोनी काटने का काम शुरू किया गया था और कालोनाइजर द्वारा सड़कें बनाई जा रही थीं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:39 AM (IST)
लुधियाना नगर निगम ने अवैध कालोनी पर चलाया बुल्डोजर, जसवंत नगर में अवैध तरीके से किया था निर्माण
नगर निगम ने शहर में अवैध कालाेनियाें के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम ने शहर में अवैध कालाेनियाें के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। साेमवार काे निगम ने शहर के जसवंत नगर में अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनी पर बुल्डोजर चला दिया। इसके अलावा निगम ने फिरोजपुर रोड पर एक इमारत को सील किया और दो इमारतों का काम बंद करवाया। बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी एसएस बिंद्रा ने बताया कि जसवंत नगर में कालोनी काटने का काम शुरू किया गया था और कालोनाइजर द्वारा सड़कें बनाई जा रही थीं।

सोमवार को टीम ने सड़कें तोड़ दी और कालोनाइजर को साफ कह दिया कि बिना अनुमति के कालोनी काटने नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जो इमारत सील की है उसने सीएलयू चार्जेस जमा नहीं करवाए हैं, जबकि दो बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य कर रहे थे। निगम का कहना है कि शहर में अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने पर वालाें पर भी हाे चुकी है कार्रवाई 

इससे कुछ दिन पहले फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने पर वालाें पर भी हाे चुकी है कार्रवाई कर चुकी है। निगम टीम जोन डी के इंस्पेक्टर लखविदर सिंह ने बताया कि वह कई बार कह चुके हैं फुटपाथ पर रेहड़ियां न लगाएं। इसके बावजूद वह फुटपाथ पर रेहड़ी लगा देते हैं। अफसरों ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि फुटपाथ पर किसी को भी रेहड़ी लगाने न दी जाए। इसके अलावा जो रेहड़ियां ट्रैफिक में बाधा पहुंचा रही हैं उन्हें पहले चेतावनी दी जा रही है और उसके बाद उठाया जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी