लुधियाना में अवैध कालोनियों पर चला निगम का पीला पंजा, एडीसी ने 2 जगह निर्माण पर लगाई रोक

एटीपी सतीश मल्होत्रा ने बताया कि नगर निगम की अनुमति के बिना कालोनी बनाई जा रही थी। बिल्डर को काम रोकने के निर्देश दिए गए थे लेकिन उसके बावजूद निर्माण चल रहा था जिस पर कार्रवाई की गई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:37 AM (IST)
लुधियाना में अवैध कालोनियों पर चला निगम का पीला पंजा, एडीसी ने 2 जगह निर्माण पर लगाई रोक
लुधियाना जोन सी में अवैध कालोनी निर्माण काे ध्वस्त करती निगम की टीम। (जागरण)

जेएनएन, लुधियाना। पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निगम एक्शन में है। नगर निगम इलाके में अवैध कालोनियां के निर्माण का कारोबार बदसूरत जारी है। शुक्रवार को जोन सी की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सतीश मल्होत्रा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने पहले दुगरी स्थित अवैध कालोनी पर निर्माण ध्वस्त किया। इस दौरान कालोनी में डाली जा रही पानी और सीवरेज की लाइनों को नष्ट कर दिया। इसके बाद टीम ने डाबा स्थित मान नगर इलाके में भी निर्माण कार्य को ध्वस्त किया।

एटीपी सतीश मल्होत्रा ने बताया कि नगर निगम की अनुमति के बिना कालोनी बनाई जा रही थी। बिल्डर को काम रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसके बावजूद निर्माण चल रहा था, जिस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदने से पहले निगम में संपर्क कर उसकी वैद्यता की जानकारी जरूर लें।

इसके अलावा एडीशनल डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास संदीप कुमार ने शुक्रवार को जिले में गैर कानूनी रिहायशी कालोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कालोनाइजरों को अपील की है कि यदि वे अपना कारोबारी निर्विघ्न एवं सुचारू ढंग से चलाना है तो कानूनी रास्ता अपनाते हुए ग्लाडा से अपना लाईसेंस जारी कराएं। एडीसी ने शुक्रवार को गांव थ्रीके के इलाके में आर्यन एनक्लेव एवं ग्रीन एनक्लेव दो कालोनियों में पहुंच कर जांच की।

इन रिहायशी कालोनियों में चल रहे गैर कानूनी निर्माण पर रोक भी लगवाई। एडीसी संदीप कुमार ने कहा कि ऐसे कालोनाइजर ग्लाडा के पास अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनको लाईसेंस बिना किसी दिक्कत के जारी किए जाएंगे। यदि कोई बिना लाइसेंस निर्माण करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-City Bus Service: लुधियाना के लाखाें यात्रियाें काे बड़ी राहत, शहर की सड़काें पर फिर दौड़ेंगी सिटी बसें; बढ़ेगा किराया

chat bot
आपका साथी