लुधियाना में घर लौट रहे युवक से 10,000 कैश व मोबाइल लूटा, मामला दर्ज

नदीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 मई शाम को काम खत्म कर अपनी साइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह काली सड़क के पास पहुंचा तो वहां उसे एक्टिवा पर आए दो युवकों ने रोक लिया। वे उसका मोबाइल और नकदी लूट ले गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:56 PM (IST)
लुधियाना में घर लौट रहे युवक से 10,000 कैश व मोबाइल लूटा, मामला दर्ज
लुधियाना पुलिस ने दो अज्ञात एक्टिवा सवार व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। काम खत्म कर अपनी साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे एक युवक को दो एक्टिवा सवार युवकों ने रास्ते में रोककर उससे नकदी व मोबाइल लूट लिया। जिसकी शिकायत उसने थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने बयान दर्ज कर दो अज्ञात एक्टिवा सवार व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नदीम अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 मई शाम को काम खत्म कर अपनी साइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह काली सड़क के पास पहुंचा तो वहां उसे एक्टिवा पर आए दो युवकों ने रोक लिया। उन्होंने उसे डरा धमका कर उससे 10 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना उसने तुरंत कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रास्ते में महिला से मोबाइल छीना, मामला दर्ज 

लुधियाना। हैबोवाल के इलाके में घर लौट रही एक महिला से एक्टिवा सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। महिला ने शिकायत थाना हैबोवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस ने नामदेव कॉलोनी सिविल सिटी निवासी रीटा के बयानों पर दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 14 मई की शाम वह मैक्सी नर्सिंग होम से छुट्टी करके घर लौट रही थी। जब वह धर्मशाला रोड सिविल सिटी के पास पहुंची तो पीछे से दो एक्टिवा सवार युवक आए और उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन छीन लिया। उसने काफी शोर भी मचाया लेकिन तब तक आरोपित वहां से फरार हो चुके थे। महिला ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम पर दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी