लुधियाना में विधायक बैंस ने न्यू जनता नगर में शुरू करवाया गलियां बनवाने का काम, 74.20 लाख रुपये होंगे खर्च

लुधियाना के वार्ड नंबर 39 में पड़ते न्यू जनता नगर की गलियों को बनवाने के काम का शुभारंभ किया। इस काम पर 74.20 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह राशि सिमरजीत सिंह बैंस अपने विधायक कोटे से खर्च करेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:27 AM (IST)
लुधियाना में विधायक बैंस ने न्यू जनता नगर में शुरू करवाया गलियां बनवाने का काम, 74.20 लाख रुपये होंगे खर्च
लुधियाना में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक सिमरजीत सिंह बैंस।

लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने हलके के वार्ड नंबर 39 में पड़ते न्यू जनता नगर की गलियों को बनवाने के काम का शुभारंभ किया। इस काम पर 74.20 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह राशि सिमरजीत सिंह बैंस अपने विधायक कोटे से खर्च करेंगे। शुभारंभ के मौके पर उनके साथ रंजीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक बैंस ने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी दूसरे दलों की तरह दिखावे की राजनीति नहीं करती, बल्कि विकास को समर्पित है। हलका आत्मनगर में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लिप में आ रहे हैं। पार्टी ने हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के हर विंग में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके अलावा इलाके के लोगों को हर तरह की बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बैंस ने लोगों से कहा कि यदि उनको कोई िदिक्कत हो तो सीधे उनसे संपर्क करें।

इस अवसर पर सतपाल, रमनदीप, जतिंदर पाली, इकबाल सिंह, सतनाम सिंह, रमन शर्मा, गोगी शर्मा, कमल शर्मा, दिलबाग सिंह, पवन शर्मा, लखविंदर लक्की समेत कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी