लुधियाना में विधायक सिमरजीत बैंस को बड़ी राहत, बयान से मुकरी दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली दूसरी महिला

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बड़ी राहत मिली है। उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दूसरी महिला अपने बयान से मुकर गई है। उसका दावा है कि उसने इस संंबंध में पुलिस व अदालत में लिखित रूप से दे दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:59 PM (IST)
लुधियाना में विधायक सिमरजीत बैंस को बड़ी राहत, बयान से मुकरी दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली दूसरी महिला
आत्मनगर के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लंबे समय से आरोपों का सामना कर रहे आत्मनगर के विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस को बड़ी राहत मिली है। उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दूसरी महिला अपने बयान से मुकर गई है। उसका दावा है कि उसने इस संंबंध में पुलिस व अदालत में लिखित रूप से दे दिया है। इसके साथ ही उसने एक बड़ा बयान देकर जिले की सियासत में खलबली मचा दी है। उसका आरोप है कि उसने विधायक बैंस के खिलाफ जो कुछ भी किया, वह कांग्रेस नेता कंवलजीत सिंह कड़वल और उनके साथी प्रिंकल के दवाब में आकर किया था। दोनों उसके बच्चों को मारने की धमकियां देकर उससे यह सब करवाते रहे।

एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में महिला ने बताया कि 28 दिसंबर, 2020 में सिंघु बार्डर पर उसकी प्रिंकल के साथ मुलाकात हुई थी। उसने नजदीकियां बढ़ाकर उसे अपनी बहन बना लिया। साजिश के तहत उसका फोन अपने कब्जे में ले लिया। उसके बदले में उसे एंड्रायड फोन दे दिया। उसकी हर बात की रिकार्डिंग उनके पास होती थी। उसके फोन का सारा डाटा उन लोगों ने अपने पास सेव कर लिया। उन्हें पता चल गया कि उसके बच्चे विदेश में हैं। उसके कुछ समय बाद प्रिंकल के साथ उसके घर आए कंवलजीत सिंह कड़वल ने उसे धमकाया कि वह विदेश में बैठे उसके बच्चों का कोई भी नुकसान कर सकता है। अगर वह उसकी बात मान ले तो उसके बच्चे सुरक्षित रहेंगे। अपनी बात सही साबित करने के लिए उसने अपने फोन से एक आईएसडी काल करके दूसरी और बात करने वाले से महिला के बच्चों का हाल चाल पूछा। उसकी बातों से डरी महिला उनका साथ देने के लिए तैयार हो गई। 

महिला का आरोप है कि पुलिस कमिश्नर को उसकी मेल आईडी से कड़वल ने ही मेल भेजी थी। उसके बाद उसकी और से जो भी स्टेटमेंट दी गई, उसकी सक्रिप्ट वो ही लोग तैयार करते थे। महिला ने बताया कि उसे कुछ लोगों के पैसे देने थे। जिसके बदले में उसने उन्हें चेक दे रखे थे। कड़वल ने उन लोगों के पैसे चुकता करके उनसे चेक लेकर अपने कब्जे में रख लिए। उससे एक स्टांप पेपर पर साइन करा लिए। जिस पर लिखा गया कि महिला ने कड़वल से एक करोड़ रुपये लिए हैं। उसे लगातार मुंह बंद करने के लिए धमकाया जाता था। उसका आरोप है कि वकील हरीश राय ढांडा भी उनके साथ हैं।

महिला के आरोप आधारहीनः प्रिंकल

कांग्रेसी नेता गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वो बिक चुकी है। इसलिए अब ऐसे आरोप लगा रही है। कैमरे के सामने उसने जो भी आरोप लगाए हैं, वो उन्हें कभी साबित नहीं कर सकती है। प्रिंकल ने कहा कि अगर उसने अपनी जुबान खोल दी तो कई घर खराब हो जाएंगे। इसलिए इससे ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।

वह खुद नहीं बोल रही, कोई बुल

वरिष्ठ वकील हरीश राय ढांडा मुझे उस पर तरस भी आ रहा और हमदर्दी भी है। विरोधियों ने उस पर और उसके बेटे पर झूठे केस दर्ज कराने शुरू किए तो वो टूट गई। उसके बेटे को नामजद किया गया। प्रिंकल के खिलाफ 307 का केस दर्ज किया। तब से वो लोग डरे हुए थे। मैने उन्हें हौसला दिया। मुझे लगता है कि अब वह टूट गई है। जिस देश के कानून में 4 महीने तक दुष्कर्म पीड़िता की सुनवाई नहीं होती। वहां यही सब होगा। कोई उससे कोई बुला रहा है, वह खुद नहीं बोल रही है।इस संबंध में बात करने के लिए कंवलजीत सिंह कड़वल को कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

chat bot
आपका साथी