लुधियाना की 'मिशन स्माइल' संस्था ने कोविड मरीजों के लिए शुरू की हल्दी के दूध की सेवा

मिशन स्माइल संस्था ने बुधवार से कोविड मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में हल्दी वाले दूध की सेवा शुरू की। संस्था की प्रधान सोनिया छाबड़ा और उप-प्रधान मंजू सेठी ने कहा कि लाकडाउन चल रहा है लेकिन मिशन स्माइल अपनी सेवाओं से कभी पीछे नहीं हटा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:59 PM (IST)
लुधियाना की 'मिशन स्माइल' संस्था ने कोविड मरीजों के लिए शुरू की हल्दी के दूध की सेवा
लुधियाना सिविल अस्पताल के बाहर हल्दी के दूध की सेवा करते हुए मिशन स्माइल संस्था के सदस्य।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बड़ी संख्या में लोग और संस्थाएं कोविड मरीजों की सेवा के लिए आगे आ रही हैं। इसी क्रम में मिशन स्माइल संस्था ने बुधवार से कोविड मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में हल्दी वाले दूध की सेवा शुरू की। संस्था की प्रधान सोनिया छाबड़ा और उप-प्रधान मंजू सेठी ने कहा कि लाकडाउन चल रहा है लेकिन मिशन स्माइल अपनी सेवाओं से कभी पीछे नहीं हटा। संस्था के सभी सदस्याओं ने अपना योगदान डाल सेवा में हिस्सा डाला है। वैसे भी संस्था का उद्देश्य सभी के चेहरों पर मुस्कान लाना है।

उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल  में जरूरतमंद लोग ज्यादा होते हैं। वहां खाना तो मिल जाता है लेकिन दूध जो कि कोविड मरीजों के लिए बहुत जरूरी है, नहीं मिलता है। उन्हें दूध की कमी न हो, इसी सोच के साथ संस्था ने दूध की सेवा शुरू की है। अस्पताल में कोविड के डेढ़ सौ मरीजों के लिए हल्दी के दूध की सेवा शुरू की गई है। सोनिया छाबड़ा ने कहा कि यह सेवा सभी मेंबर्स के सहयोग से एक महीने के लिए जारी रहेगी। जैसे-जैसे आगे भी सहयोग मिलेगा, वैसे भी इसे जारी रखा जाएगा। नेकी की रसोई के सहयोग से यह दूध अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।

पंजाब में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिला है लुधियाना 

लुधियाना पंजाब के सबसे ज्यादा कोरोना वायरस प्रभावित जिलों में शामिल है। मंगलवार को ही यहां 43 कोरोना संक्रिमतों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, 1515 नए पॉजिटिव केस मिले थे। जिले में अब तक 1610 संक्रिमतों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रिमतों का कुल आंकड़ा भी 70,000 के करीब पहुंच गया है। एक्टिव केस 11480 हैं। 

chat bot
आपका साथी