लुधियाना में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपित युवक को किया काबू

लुधियाना की विश्वकर्मा कालोनी में शुक्रवार सुबह वेहड़े में रहने वाली महिला ने उसकी 13 वर्षीय लड़की के साथ पास की झुग्गियों में रहने वाले एक लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:47 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:47 PM (IST)
लुधियाना में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपित युवक को किया काबू
लुधियाना में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर के थाना मोती नगर के अधीन विश्वकर्मा कालोनी में शुक्रवार सुबह उस वक्त हंगामा हो गया, जब वहीं वेहड़े में रहने वाली तथा पास ही चाय की दुकान चलाने वाली एक औरत ने उसकी 13 वर्षीय लड़की के साथ पास की झुग्गियों में रहने वाले एक लड़के पर दुष्कर्म करने का दोष लगाया।

यह भी पढ़ेंः लुधियाना में बोगस बिलिंग से संकट में स्टील इंडस्ट्री, उद्यमी बोले- हमें नोटिस भेजने की बजाय अपराधियों को पकड़े GST विभाग

थाना मोती नगर से पहुंचे एसआई सुरिंदर सिंह लड़के को काबू करके थाना मोती नगर ले गए। लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की फोकल प्वाइंट फेज-4 में एक फैक्ट्री में काम करती है। वह खुद विश्वकर्मा कालोनी में चाय की दुकान चलाती है। उसकी लड़की फैक्ट्री के बाद उसकी दुकान पर आ जाती है। पास ही झुग्गियों में रहने वाला आरोपित लड़का पहले से ही लड़की को परेशान करता था।

यह भी पढ़ेंः लुधियाना के कंगनवाल में प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

बुधवार रात को 9 बजे के करीब उसकी बेटी दुकान से घर खाना खाने जा रही थी। रास्ते में उक्त लड़के द्वारा भेजे 2 वयक्तियों ने लड़की को चाकू दिख कर और मुंह में कपड़ा बांध कर मोटरसाइकिल पर बिठा कर पास ही एक वीरान पड़े पार्क में ले जाकर जबरदस्ती की। वहां से गुजरने वाले लोगो ने उसकी आवाजें सुनकर, वहां देखा तो लड़की अर्ध नग्न अवस्था में थी। उन्होंने लड़की को उसके चाचा के घर पहुंचाया। वहां जाकर उसकी मां को फोन पर बुलाया। लड़की की मां ने बताया कि पहले वो बहुत डर गए थे इसलिए किसी को नहीं बताया, पर बाद में हिम्मत करके वेहड़ा मालिक को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ेंः बालीवुड के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब पहुंचे लुधियाना, युवाओं की पर्सनेलिटी को लेकर कही ये बात

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी