लुधियाना के शिमलापुरी में ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति पर केस

लुधियाना के शिमलापुरी में एक विवाहित महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिमलापुरी के प्रीत नगर की गली नंबर-25 में रहने वाले बलविंदर सिंह धीर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:30 AM (IST)
लुधियाना के शिमलापुरी में ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति पर केस
पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लुधियाना, जेएनएन। दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया के आरोपित की पहचान शिमलापुरी के हरि कृष्ण नगर की गली नंबर-7 में रहने वाले भारत भूषण के रूप में हुई। पुलिस ने शिमलापुरी के प्रीत नगर की गली नंबर-25 में रहने वाले बलविंदर सिंह धीर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2016 में उनकी 26 वर्षीय बेटी किरनप्रीत कौर की शादी आरोपित के साथ हुई थी। मगर शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। बलजीत सिंह ने कहा कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

दड़ा सट्टा लगाता 1760 की नकदी समेत काबू

लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने शिवाजी नगर इलाके में सार्वजनिक रूप से दड़ा सट्टा लगा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान हरगोविंद नगर की गली नंबर 2 में रहने वाले सुधीर कुमार के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित शिवाजी नगर इलाके में गंदा नाला के पास खड़ा होकर सार्वजनिक रूप से दड़ा सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे 1760 रुपए की नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया गया। राजन कैंथ

chat bot
आपका साथी