लुधियाना में बैंक में गिरवी मकान का सौदा कर लिए 33 लाख रुपये एडवांस, पोल खुलने पर 10 लाख लौटाए

हनी ने बताया कि उन्होंने आरोपित से दुगरी अर्बन एस्टेट फेस-2 में 100 वर्ग गज का एक मकान 56 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उसे 33 लाख रुपये एडवांस में दे दिए। मकान पर पहले ही बैंक से लोन लिया गया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:57 PM (IST)
लुधियाना में बैंक में गिरवी मकान का सौदा कर लिए 33 लाख रुपये एडवांस, पोल खुलने पर 10 लाख लौटाए
आरोपित की पहचान दुगरी अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी पवनीत सिंह है। सांकेतिक चित्र।

लुधियाना, जेएनएन। बैंक के पास गिरवी मकान का 56 लाख में सौदा करके एक व्यक्ति ने 33 लाख रुपये एडवांस ले लिया। बाद में जब पोल खुली तो उसने 10 लाख रुपये वापस कर दिए मगर बची 23 लाख की रकम देने में टालमटोल करने लगा। थाना दुगरी पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। 

एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान दुगरी अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी पवनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित शास्त्री नगर निवासी हनी की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दिसंबर, 2020 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में हनी ने बताया कि उन्होंने आरोपित से दुगरी अर्बन एस्टेट फेस-2 में 100 वर्ग गज का एक मकान 56 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उसे 33 लाख रुपये एडवांस में दे दिए।

बाद में उन्हें पता चला कि आरोपित ने पहले ही उस मकान पर लोन ले रखा है। इसके बावजूद उसने धोखे से उससे 33 लाख रुपये ले लिए। इस संबंध में बात करने पर आरोपित ने उसे 10 लाख रुपये वापस कर दिए मगर बाकी की रकम न लौटाकर उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

कब्जे की नीयत से हमला कर नकदी व सामान चुराया, चार पर केस

लुधियाना। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित किराए की इमारत में प्रिंटिंग फर्म चला रहे व्यक्ति व उसके साथियों पर जमीन के मालिक ने कब्जा लेने की नीयत से अपने साथियों समेत हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित सोने की चेन, नकदी तथा फ्लैक्स बोर्ड चोरी करके ले गए। अब थाना मोती नगर पुलिस ने सरवेश कुमार तथा उसके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एसआइ रछपाल सिंह ने बताया कि यह केस परवीन चौधरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया ए में उनकी तरुण प्रिंटर के नाम से फर्म है। किराए की इमारत में वो लंबे समय से उक्त फर्म चला रहा है। आरोपित उसे उस जगह से बाहर निकालना चाहता है, जिसके चलते 17 मई की शाम 7.25 बजे वो तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां आया। उनके पास तेजधार हथियार थे। इमारत का नाजायज तौर पर कब्जा लेने की नीयत से आरोपितों ने फर्म के अंदर दाखिल होकर उस पर हमला कर दिया। उस समय फर्म में परवीन के साथ कंवलजीत सिंह तथा हरप्रीत सिंह मौजूद थे। जब आरोपितों को रोका गया तो उन लोगों ने मारपीट की। हरप्रीत सिंह के गले में पहनी सोने की चेन तोड़ कर जेब में डाल ली। कंवलजीत की जेब से 5 हजार रुपये की नगदी निकाली ली। फर्म के अंदर पड़े 4 फ्लैक्स बोर्ड उठा कर कार में रख लिए और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। 

chat bot
आपका साथी