अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पकड़ा गया पति का झूठ

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपित पिंटू टूट गया। उसने बताया कि लोग उसे बताया करते थे कि पत्नी आरती के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। वह जब आरती से पूछता था तो वह बात टाल देती थी। इसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:45 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पकड़ा गया पति का झूठ
लुधियाना पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। सांकेतिक चित्र।

लुधियाना, जेएनएन। ताजपुर रोड के विश्वकर्मा नगर में रहने वाले व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया। पुलिस हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। 

एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि आरोपित की पहचान विश्वकर्मा नगर निवासी पिंटू कुमार तिवारी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती थाना गौर स्थित गांव बहादुरपुर का रहने वाला है। 13 जून की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि पिंटू की पत्नी आरती (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि रात खाना खाने के बाद वो लोग सो गए थे। मध्यरात्रि 1 बजे जब वह उठा तो उसने आरती को आवाज लगाई। उसका कोई जवाब नहीं आने पर वो उसे उठाकर अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। इसके बाद पुलिस ने आरती के पिता ध्रुव नारायण दूबे को फोन करके घटना की सूचना दी।

उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती स्थित थाना पैकोलिया के गांव चांदा से ध्रुव नारायण के आने पर जब डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया तो पता चला कि आरती की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने ध्रुव नारायण की शिकायत पर अज्ञात लाेगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरती के पति पिंटू कुमार को भी हिरासत में लिया। थोड़ी सी सख्ती करने पर वह टूट गया। आरोपित पिंटू ने बताया कि लोग उसे बताया करते थे कि आरती के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। वह जब आरती से पूछता था तो वह बात टाल देती थी। घटना से चार महीने पहले आरती की छोटी बहन प्रतिभा उनके साथ रहने आई थी। घटना वाली रात प्रतिभा नीचे कमरे में थी। पिंटू और आरती छत पर सो रहे थे। रात सोते समय उसने आरती का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि अभी आरोपित से यह पता लगाया जाना बाकी है कि उसने गला किस चीज के साथ घोंटा था। उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी