लुधियाना में सुसाइड नोट में लिखा फाइनेंसर का नाम, ऑटो लोन चुकता करने के बाद भी करता था परेशान

जान देने वाले मंजीत सिंह की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह न्यू वाल्मीकि कालोनी में रहते हैं। उसके पति ने आरोपितों से एक आटो रिक्शा फाइनेंस करवाया था। पैसे चुकाने के बाद भी आरोपित पति को परेशान करते थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:45 PM (IST)
लुधियाना में सुसाइड नोट में लिखा फाइनेंसर का नाम, ऑटो लोन चुकता करने के बाद भी करता था परेशान
लुधियाना पुलिस ने ढोलेवाल के एक फाइनांसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने ढोलेवाल के एक फाइनांसर के खिलाफ कर्ज लेने वाले व्यक्ति को बेवजह परेशान करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जान देने वाले मंजीत सिंह की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह न्यू वाल्मीकि कालोनी में रहते हैं। उसके पति ने आरोपितों से एक आटो रिक्शा फाइनेंस करवाया था। सुनीता ने आरोप लगाया कि उनके पति ने फाइनेंस की सभी किश्तें जमा करवा दी थी। उसके बावजूद फाइनेंसर पिंटू और संतोष (निवासी ढोलेवाल चौक) पति को और रुपये देने के लिए लगातार परेशान कर रहे थे।

मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसकी लगातार सेहत खराब होती गई और उनकी मौत हो गई। उनकी जेब से मिले पर्स में उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें आरोपितों के तंग परेशान करने का जिक्र था। इसी कारण से उनके पति की मौत हुई है। पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

2 किलो भुक्की चूरा पोस्त समेत एक आरोपित काबू

जागरण संवाददाता, लुधियाना। थाना कूमकलां की पुलिस टीम गश्त पर थी कि चंडीगढ़ रोड पर गांव मानगढ़ साइड से गांव हीरा की तरफ टीम की मूवमेंट थी। जब पुलिस कर्मी गांव हीरो की बाजीगर बस्ती के पास पहुंचे तो एक युवक मोटरसाइकिल पर आ रहा था। उसे रूकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। उसके पास एक लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से दो किलो भुक्की एवं चूरा पोस्त बरामद किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी जश्नदीप सिंह का कहना है कि आरोपित से नशीले पदार्थों के नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी