शराब के नशे में मजदूर ने राजमिस्त्री के सिर पर मारी लोहे की पाइप, अस्पताल में मौत

12 जून की शाम भाग नारायण और रणजीत माहतो साथ में शराब पी रहे थे। नशे में दोनों के बीच बहस हो गई। वे आपस में भिड़ गए। तैश में आए रणजीत ने वहां पड़ा लाहे का पाइप उठाकर मिस्त्री के सिर पर दे मारा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:21 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:21 PM (IST)
शराब के नशे में मजदूर ने राजमिस्त्री के सिर पर मारी लोहे की पाइप, अस्पताल में मौत
मजदूर रणजीत माहतो और राजमिस्त्री भाग नारायण के बीच शराब के नशे में हुआ झगड़ा जानलेवा सिद्ध हुआ। सांकेतिक चित्र।

लुधियाना, जेएनएन। अय्याली कलां के सन व्यू क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूर रणजीत माहतो और राजमिस्त्री भाग नारायण के बीच शराब के नशे में हुआ झगड़ा जानलेवा सिद्ध हुआ। तैश में आए मजदूर रणजीत ने मिस्त्री के सिर पर लोहे की पाइप दे मारी। उपचार के दौरान चंडीगढ़ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

एएसआइ ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान समस्तीपुर (बिहार) के थाना खानपुर, पोस्ट इलमास नगर के गांव कानो बिशनपुर निवासी 48 वर्षीय भाग नारायण के रूप में हुई। पुलिस ने गांव जैनपुर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। राजेश ने बताया कि वो गांव जैनपुर में मजदूरी करता है। भाग नारायण उसका चचेरा भाई था। वह कई साल से लुधियाना में राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। अभी दो महीना पहले वो गांव से लौटा था। गांव में उसकी पत्नी, दो बेटे, तीन बेटियां व पिता रहते हैं। इन दिनों वो सन व्यू इलाके की एक कोठी निर्माण का काम कर रहा था। इसके चलते वह कोठी के एक तरफ बनाए गए अस्थायी शेड में ही रहता था। वहां काम करने वाले अन्य मजदूर भी उसी शेड में रहते थे। 

यह भी पढ़ें - नकली प्रशांत किशाेर अब पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ नेताओं को भड़का रहा, केस दर्ज

शराब के नशे में झगड़ पड़े थे दोनों

12 जून की शाम वह भाग नारायण से मिलने के लिए सन व्यू स्थित उस जगह गया, जहां वो रह रहा था। उस समय भाग नारायण और रणजीत माहतो आपस में बैठ कर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। तैश में आए रणजीत ने वहां पड़ा लाहे का पाइप उठा कर उसके सिर पर दे मारा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। अगले दिन उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें - लुधियाना के उद्यमियों ने PM मोदी को लिखा पत्र, स्टील के बढ़ते दामों से बंद होने की कगार पर इंडस्ट्री

chat bot
आपका साथी