लुधियाना में मजदूर संगठन मई दिवस को लेकर होने लगे सक्रिय, इन इलाकों में होंगे विशेष कार्यक्रम

लुधियाना के टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन व कारखाना मजदूर यूनियन की संयुक्त मीटिंग हुई जिसमें मज़दूर दिवस समारोह पर विचार-चर्चा किया गया। संगठनों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मजदूरों तक संदेश पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम किया जाएगा।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:40 AM (IST)
लुधियाना में मजदूर संगठन मई दिवस को लेकर होने लगे सक्रिय, इन इलाकों में होंगे विशेष कार्यक्रम
लुधियाना के टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन व कारखाना मजदूर यूनियन की संयुक्त मीटिंग में मौजूद सदस्य।

लुधियाना, जेएनएन। मई दिवस को इस बार कुछ अलग तरीके से मानने के लिए शहर की विभिन्न यूनियन सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में लुधियाना के टेक्सटाइल हौजरी कामगार यूनियन व कारखाना मजदूर यूनियन की संयुक्त मीटिंग हुई, जिसमें मज़दूर दिवस समारोह पर विचार-चर्चा किया गया। संगठनों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मजदूरों तक संदेश पहुंचाने के लिए मजदूर पुस्तकाल्य ईडब्ल्यूएस कालोनी, ताज़पुर रोड में विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में क्रांतिकारी गीतों व नाटकों की पेशकारी भी की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए टेक्सटाईल होज़री कामगार यूनियन के मुख्य सचिव गुरदीप सिंह ने कहा कि मई दिवस मज़दूरों के हकों के लिए काम करते रहेंगे। कभी भी सरकार या पूंजीपतियों ने मज़दूरों को कोई अधिकार नहीं दिया। अब भी केंद्र में बैठी मोदी सरकार व पंजाब की कैप्टन सरकार ने करोना व लाकडाउन की आड़ में मज़दूरों के पक्ष में बने श्रम कानूनों में संशोधन करने का काम जारी कर रखा है।

उन्होंने कहा कि पहले मोदी सरकार ने पुराने 29 श्रम कानूनों को ख्तम करके 4 कोड़ बना दिए व अब कैपटन सरकार ने मज़दूरों के पक्ष में बने 479 नियम व शर्तों से पूंजीपतियों का छुटकारा करवा दिया है। इसलिए जरूरी है कि मज़दूर वर्ग को इन आने वाले खतरों व मुसीबतों के बारे में जागरूक किया जाए व एकजुट संघर्ष के रास्ते पर लाया जाए। इस क्रम में औद्योगिक व मज़दूरों के रिहायशी इलाकों में पर्चा वितरण व पोस्टर लगाकर प्रचार-अभियान शुरू भी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी