Ludhiana Kidnapping Case: ड्राइवर ने फोटोस्टेट की दुकान पर रची थी साजिश, फाजिल्का का सुखदेव मास्टरमाइंड

Ludhiana Kidnapping Case फाजिल्का में हरजिंदर सिंह व सुखदेव सिंह के केस एक ही कोर्ट में थे। जहां पैरवी के दौरान ये लोग कचहरी के सामने सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति की फोटोस्टैट की दुकान पर मिलते थे। दोनों के खिलाफ फाजिल्का में भी आपराधिक केस चल रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:17 AM (IST)
Ludhiana Kidnapping Case: ड्राइवर ने फोटोस्टेट की दुकान पर रची थी साजिश, फाजिल्का का सुखदेव मास्टरमाइंड
शहर में ढाई साल के बच्चे के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

लुधियाना/मोगा, जेएनएन। शहर में ढाई साल के बच्चे के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पकड़ से फरार सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी झोटियां कलां फाजिल्का व पंकज गुप्ता का ड्राइवर हरजिंदर सिंह दोनों ही अपराधी किस्म के हैं। दोनों के खिलाफ फाजिल्का में भी आपराधिक केस चल रहे हैं।

फाजिल्का में हरजिंदर सिंह व सुखदेव सिंह के केस एक ही कोर्ट में थे। जहां पैरवी के दौरान ये लोग कचहरी के सामने सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति की फोटोस्टैट की दुकान पर मिलते थे। यहीं से तीनों ने दो अन्य लोगों के साथ पहले पंकज गुप्ता की, बाद में पंकज के बेटे विनम्र के अपहरण की साजिश रचकर उसे अंजाम दिया गया।

पांच सदस्यों का बनाया था गैंग

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पांच सदस्यों के गैंग का गैंग लीडर झोटियां वाला फाजिल्का निवासी सुखदेव सिंह सुक्खा है जो अभी फरार है। उसी ने पूरी योजना को अंजाम दिया था, उसी ने रूट प्लान तैयार किया। गैंग के किस सदस्य की क्या ड्यूटी है, ये साजिश रची थी। इस मामले में पूर्व सरपंच रछपाल सिंह को लुधियाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मोगा पुलिस ने दोनों आरोपित थाना सदर के गांव जोगेवाला के बस स्टैंड से गिरफ्तार किए हैं। उनके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर सूचना थाना लुधियाना को दी गई।

ड्राइवर पर पहले भी दर्ज हैं केस

एसएसपी हरमनबीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर हरजिंदर सिंह अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, लूट की राशि रिकवरी जैसे चार केस पहले ही दर्ज हैं। उसने पंकज के अपहरण की साजिश के साथ ही ढाई साल पहले नौकरी हासिल की थी। पंकज ने हरजिंदर सिंह का वेरिफिकेशन कराए बिना उसे नौकरी पर रख लिया था। वह फाजिल्का के झोटियांवाले का रहने वाला है। मोगा पुलिस ने शुक्रवार को हरजिंदर सिंह व उसके साथी फाजिल्का के गांव खियोवाली निवासी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि फाजिल्का के झोटियां वाला का ही निवासी सुखदेव सिंह व लाल सिंह अभी फरार है। इससे पहले लुधियाना पुलिस एक आरोपित रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Kidnapping Case: पांच सदस्यों के गैंग ने किया था विनम्र का अपहरण, मास्टरमाइंड निकला हरजिंदर का दोस्त सुखदेव

 ड्राइवर हरजिंदर गिरफ्तार, बड़ा खुलासा- पहले उद्यमी पंकज गुप्ता का अपहरण करने की थी योजना

chat bot
आपका साथी