Ludhiana Kidnapping Case : मतेवाड़ा के जगलों से किडनैप चार साल का अमनदीप बरामद, नौकर गिरफ्तार

Kidnapping In Ludhiana पुलिस ने अपहरण किए बच्चे काे बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। मेहरबान के अधीन पड़ते गांव रौड से अगवा 4 वर्षीय अमनदीप काे पुलिस ने शनिवार सुबह मत्तेवाड़ा के जंगलों से बरामद कर लिया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:26 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:47 PM (IST)
Ludhiana Kidnapping Case : मतेवाड़ा के जगलों से किडनैप चार साल का अमनदीप बरामद, नौकर गिरफ्तार
सुबह बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया है।

संवाद सहयाेगी, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: मेहरबान के अधीन पड़ते गांव रौड से अगवा 4 वर्षीय अमनदीप काे पुलिस ने शनिवार सुबह मत्तेवाड़ा के जंगलों से बरामद कर लिया। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जेसीपी) डाॅ. सचिन गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने नौकर विजय कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही।

जंगल को तलाशते हुए बच्चे को एक पेड़ के नीचे बैठा पाया। उसके हाथ पैर और मुंह बंधे हुए थे। आरोपित कहीं नजर नहीं आ रहा था। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेते हुए दोबारा से पूरा जंगल खंगाला, लेकिन विजय का कहीं सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के बड़े कारोबारी की बहू आधी रात काे प्रेमी के साथ पकड़ी, परिवार ने दाेनाें की जमकर की धुनाई

पहले भी दो बच्चों को अगवा कर चुका है विजय

उन्होंने बताया कि नौकर विजय कुमार पहले भी दो बच्चों को अगवा कर चुका है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वीरवार की शाम वह अमनदीप को अपने साथ चार्जर का बहाना बनाकर ले गया था। जिसके बाद उसने पारिवारिक सदस्यों के फोन पर मैसेज भेज 4 लाख रुपये की फिरौती की मांग की, वही उसने पैसे न देने पर बच्चे की लाश भेजने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में प्रेमी जीजा के साथ मिलकर किया पति का कत्ल, अवैध संबंधों में बन रहा था रोड़ा; झाड़ियों में फेंक दिया शव

दो बहनों का इकलौता भाई है अमनदीप

ग्रामीणों ने बताया कि अमनदीप दो बहनों का इकलौता भाई है, जिसे मां-बाप ने मन्नतें मांगकर लिया था। लेकिन अब उसकी जान पर बनी आई तो पूरा परिवार बदहवासी की हालत में था। उसके अगवा होने का पता लगने के बाद से मां ने खाना नहीं खाया। बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पिता परमजीत भी पगला गए थे। बेटे के लिए कभी थाने तो कभी गुरुद्वारे के चक्कर काट रहे थे।

यह भी पढ़ें-Google Map पर पटियाला के YPS Chauk का नाम बदलकर रखा 'बेरोजगारां लई डांगां वाला चौक', साइबर सेल ने कराया ठीक

chat bot
आपका साथी