पहले डंडा मारकर जख्मी किया था, अब युवती पर फेंका तेजाब, दोनों हाथ जले

रविवार को एक युवक ने युवती पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। तेजाब से लड़की के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए हैं। उसे सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने वार्ड 27 निवासी युवती की शिकायत पर उसके मोहल्ले के ही रहने वाले संदीप सिंह और एक अन्य पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:16 AM (IST)
पहले डंडा मारकर जख्मी किया था, अब युवती पर फेंका तेजाब, दोनों हाथ जले
पहले डंडा मारकर जख्मी किया था, अब युवती पर फेंका तेजाब, दोनों हाथ जले

जागरण संवाददाता, खन्ना : रविवार को एक युवक ने युवती पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। तेजाब से लड़की के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए हैं। उसे सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने वार्ड 27 निवासी युवती की शिकायत पर उसके मोहल्ले के ही रहने वाले संदीप सिंह और एक अन्य पर केस दर्ज किया है। आरोपित ने कुछ समय पहले भी लड़की के सिर में डंडा मार कर जख्मी कर दिया था और उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। इसी रंजिश कारण आरोपित की तरफ से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के पास दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का काम करती है। रविवार को सुबह वह अपने घर से पैदल ही काम को जा रही थी। जब घर से थोड़ी दूर पहुंची तो संदीप सिंह ने उसे घेर लिया और उस पर कोई चीज फेंकने की कोशिश की। वह भाग कर अपने घर वापस चली गई। यह सारी बात अपने भाई को बताई। थोड़ी देर बाद उसकी दीदी गुरदीप कौर उसको लेने घर आ गई। वह दोनों एक्टिवा पर सवार हो कर दुकान को जा रही थीं जब इंडियन गैस एजेंसी श्मशान रोड खन्ना के पास पहुंची तो एक साथी के साथ आए संदीप ने ने उस पर तेजाब डाल दिया। ते•ाब के साथ उसके दोनों हाथ व दुपट्टा जल गया। उसे सिवल अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी