कटारिया के समर्थन में विधायक कोटली से मिले यूथ कांग्रेसी

खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के लिए आरक्षण की नोटिफिकेशन जारी होने से वार्ड 24 भी महिला आरक्षित हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 08:45 PM (IST)
कटारिया के समर्थन में विधायक कोटली से मिले यूथ कांग्रेसी
कटारिया के समर्थन में विधायक कोटली से मिले यूथ कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के लिए आरक्षण की नोटिफिकेशन जारी होने से वार्ड 24 भी महिला आरक्षित हो गया है। इसके चलते कांग्रेस के नेता अमन कटारिया भी प्रभावित हुए। इस संबंध में यूथ कांग्रेस का एक वफद जिला प्रधान अमित तिवारी और खन्ना विधानसभा इकाई प्रधान अंकित शर्मा की अगुआई में विधायक गुरकीरत सिंह कोटली से मिला। इस दौरान खन्ना नगर कौंसिल के प्रधान विकास मेहता भी उनके साथ थे।

नेताओं ने कहा कि 1997 से कटारिया पार्टी के लिए हर चुनाव में झंडा बुलंद किया है। पार्टी के लिए हमेशा मेहनत की। लेकिन, सरकार द्वारा उनका वार्ड महिला आरक्षित कर दिया गया। युवा कांग्रेस इससे दुखी है। उन्होंने विधायक से नए बने समीकरणों पर चर्चा की और मांग की कि वार्ड को फिर से जनरल कैटागरी में लाने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री से बात की जाए।

अंकित ने बताया कि विधायक से मांग भी की गई कि अगर आरक्षण में बदलाव नहीं होता तो कटारिया के परिवार से ही किसी को कौंसिल चुनाव में उतारा जाए। कोटली ने विश्वास दिलाया कि कटारिया द्वारा पार्टी के लिए की गई मेहनत को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। अंकित शर्मा ने कोटली को यूथ कांग्रेस के कोटे में ज्यादा से ज्यादा टिकटें देने की भी मांग की गई।

chat bot
आपका साथी