चार लाख की धोखाधड़ी की आरोपित महिला पकड़ी गई तो ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार की गई एक महिला राधा रानी ने वीरवार को खन्ना के सिटी थाना दो में अपनी नस काटने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:44 AM (IST)
चार लाख की धोखाधड़ी की आरोपित महिला पकड़ी गई तो ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश
चार लाख की धोखाधड़ी की आरोपित महिला पकड़ी गई तो ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश

जागरण संवाददाता, खन्ना : धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार की गई एक महिला राधा रानी ने वीरवार को खन्ना के सिटी थाना दो में अपनी नस काटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों की चौकसी के कारण वह आत्महत्या में सफल नहीं हो पाई। महिला को मकान बेचने के मामले में धोखाधड़ी को लेकर दर्ज मामले में काबू किया था। अब पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस भी दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित महिला राधा रानी को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने थाने के बॉथरूम में ही किसी तीखी चीज से अपनी बाजू की नस काट ली। बाथरूम के बाहर खड़ी महिला पुलिसकर्मी की उसपर नजर थी। अंदर से आई आहट पर शक हुआ, तो उसने दरवाजा खोल कर महिला को बाहर निकाला।

महिला पर क्या हैं आरोप ?

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में राम सिंह निवासी खन्ना खुर्द ने बताया कि उसने राधा से एक मकान का सौदा सात लाख रुपये में किया था। उसने 12 फरवरी 2018 को 2 लाख रुपये और कुछ समय बाद और दो लाख रुपये देकर गारंटी के तौर पर चेक ले लिया था। रजिस्ट्री की तारीख 12 अगस्त 2018 को तय की गई थी। महिला के कहने पर इसे 12 नवंबर 2018 तक बढ़ा दिया गया। तय तारीख पर राम सिंह तो वहां पहुंच गया, लेकिन महिला राधा वहां नहीं पहुंची। राम सिंह ने अदालत से मकान को लेकर स्टे ऑर्डर हासिल कर लिया। इस बीच शिकायतकर्ता को इस बात की जानकारी मिली कि आरोपित महिला ने वही मकान 28 अप्रैल 2015 को गुरमेल सिंह निवासी खन्ना कलां को बेच दिया था। इसी तरह 19 अक्तूबर 2015 को वही मकान जंग सिंह निवासी गांव सलौदी के साथ भी इकरारनामा करते हुए पैसे ले लिए थे।

chat bot
आपका साथी