शहर के विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य : मिटू

खन्ना शहर के विकास के लिए नई सोच व नए प्लान लेकर हम अब एक नई शुरुआत करेंगे। यह बात नगर कौंसिल के नवनियुक्त प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़ व कार्यकारी प्रधान जतिदर पाठक के सम्मान समारोह में अध्यक्ष एएस मैनेजमेंट पार्षद शमिदर सिंह मिटू ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:13 PM (IST)
शहर के विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य : मिटू
शहर के विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य : मिटू

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना शहर के विकास के लिए नई सोच व नए प्लान लेकर हम अब एक नई शुरुआत करेंगे। यह बात नगर कौंसिल के नवनियुक्त प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़ व कार्यकारी प्रधान जतिदर पाठक के सम्मान समारोह में अध्यक्ष एएस मैनेजमेंट पार्षद शमिदर सिंह मिटू ने कही। लद्दड़ व पाठक ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने उन्हें दी है, वह पूरी ईमानदारी से उसे निभाएंगे। शहर की जनता को साफ सुथरा प्रशासन दिया जाएगा। हर आम जन को नगर कौंसिल की बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी।

बैठक में पार्षद सुरिदर बावा, पार्षद संदीप घई, पार्षद पति रणवीर सिंह काका, तरुण लुम्बा, अमन कटारिया व अंकित शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर हरप्रीत धंजल हैप्पी, वरिदर सिंह, राज बत्ता, बलदेव मठाड़ू, बलवंत राय शर्मा, धरमिदर चांदला, युवा कांग्रेस नेता हरमन शेरगिल, नीतिन कौशल, अजीत पाल सिंह राणो, आशीष गर्ग, राहुल गर्ग बावा, डेविड शर्मा, विजय मौदगिल, प्रीति, हैप्पी भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी