गुलजार ग्रुप में बेहतरीन करियर पर वेबिनार करवाया

गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आनलाइन करियर ओरिएंटेड वेबिनार का आयोजन किया गया। कोविड काल के मुश्किल समय में जहाँ सबके मनोबल पर प्रभाव पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:35 PM (IST)
गुलजार ग्रुप में बेहतरीन करियर पर वेबिनार करवाया
गुलजार ग्रुप में बेहतरीन करियर पर वेबिनार करवाया

जागरण संवाददाता, खन्ना : गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आनलाइन करियर ओरिएंटेड वेबिनार का आयोजन किया गया। कोविड काल के मुश्किल समय में जहाँ सबके मनोबल पर प्रभाव पड़ रहा है। उस समय में गुल•ार ग्रुप द्वारा अपने विद्यार्थियों को बेहतरीन मार्ग दर्शन के लिए इस वेबिनार का आयोजन किया गया है। छात्रों को करियर के मौकों के साथ सकारात्मक जीवन जीने के तरीके बताए गए। स्पीकर मशहूर फ़ैशन ब्रांड अमित जैन और विभा अमित थे। अमित जैन और विभा अमित हाऊस आफ रायल•ा नाम से लुधियाना के सफल भारतीय फ़ैशन ब्रांड अंबेसेडर और एक सफल बिजनसमेन, आध्यात्मिक खोज करता, महिलाओं के अधिकारों के समर्थक हैं।

अमित जैन और विभा अमित ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी नई जानकारी और कुछ नई चीजों में रुचि रखने के लिए तैयार रहना चाहिए। उनकी यही कुछ नया करने की सोच युवा पीढ़ी को एक बेहतरीन सफल इंसान बना सकती है। इसके साथ ही अपनी •िांदगी के संघर्ष और परिवर्तन को छात्रों से सांझा करते हुए फैशन डिजाइनिंग के बिजनेस संबंधी •ारूरी टिप्स भी सांझे किए। गुल•ार के डायरेक्टर एग्जिक्युटिव गुरकीरत ने कहा कि इस वेबिनार का उद्देश्य नौजवान विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना है।

chat bot
आपका साथी