वरिदर सिंह दोबारा बने सभा के प्रधान

रामगढि़या भवन में महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या सभा रणजीत नगर की बैठक प्रधान वरिदर सिंह दहेले की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM (IST)
वरिदर सिंह दोबारा बने सभा के प्रधान
वरिदर सिंह दोबारा बने सभा के प्रधान

जागरण संवाददाता, खन्ना : रामगढि़या भवन में महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या सभा रणजीत नगर की बैठक प्रधान वरिदर सिंह दहेले की अगुआई में हुई। इस दौरान कामों की समीक्षा के साथ ही कायर्कारिणी का दोबारा चयन किया गया। वरिदर सिंह को दोबारा सभा का प्रधान चुना गया है। उनके अलावा हरजीत सिंह खरे को चेयरमैन, बलदेव सिंह मठाड़ू को महासचिव, मनजीत सिंह धंजल को कोषाध्यक्ष, चरनजीत सिंह पनेसर व गुरनाम सिंह भमरा को उप प्रधान, हरप्रीत सिंह लोटे को सचिव चुना गया।

इसी तरह शमिदर सिंह मिटू, पुष्करराज सिंह रूपराय, भूपिदर सिंह सौंद, बीर सिंह धंजल, जसवीर सिंह व गुरमेल सिंह को सरपरस्त चुना गया। हरकेवल सिंह, अमरजीत सिंह घटहौड़ा, सुखविदर सिंह चाना, गुरदीप सिंह धंजल, बलविदर सिंह भमरा, सरबजीत सिंह खरे, उमेश देवगण, अजीत सिंह रूपराय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान पांच मई को गुरुद्वारा साहिब रणजीत सिंह नगर में महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का जन्मदिन मनाने का फैसला किया गया।

chat bot
आपका साथी