तीन लाख के नकली नोटों समेत तीन काबू, प्रिटर और कंप्यूटर भी बरामद

नकली नोटों को छापने और फिर उन्हें बाजार में आगे सप्लाई करने के मामले में खन्ना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पहले खुद ही नोट छापते थे फिर इसे आगे सप्लाई करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM (IST)
तीन लाख के नकली नोटों समेत तीन काबू, प्रिटर और कंप्यूटर भी बरामद
तीन लाख के नकली नोटों समेत तीन काबू, प्रिटर और कंप्यूटर भी बरामद

जागरण संवाददाता, खन्ना : नकली नोटों को छापने और फिर उन्हें बाजार में आगे सप्लाई करने के मामले में खन्ना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पहले खुद ही नोट छापते थे, फिर इसे आगे सप्लाई करते थे। आरोपितों से छपाई का सामान और 3.04 लाख की फर्जी करंसी बरामद हुई है। आरोपित कृष्णा नगर निवासी आशु, बसंत नगर निवासी मनदीप सिंह उर्फ मनी और उत्तम नगर निवासी विक्की हैं।

डीएसपी राजन परमिदर सिंह और डीएसपी (आइ) मनमोहन सरना ने बताया कि आरोपित एक किराए का मकान लेकर वहां नोट छापते थे। वे स्कैनर और प्रिंटर की मदद से नोट छापकर उन्हें बाजार में बेच देते थे या फिर चला देते थे। पुलिस को सूचना मिली कि मिलिट्री ग्राउंड के मंदिर के पास वे लोग जाली नोट लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया और जाली करंसी बरामद कर ली। बाद में कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर भी बरामद किया गया।

छह माह से छाप रहे थे नोट

अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में कईं महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली है। आरोपित पिछले छह महीने से जाली नोट छाप रहे थे। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं। तीनों आरोपित 26-27 साल के हैं।

chat bot
आपका साथी