भट्ठा मजदूर की हत्या के तीनों आरोपित गिरफ्तार

गांव चकोही में शनिवार की देर शाम ईंट भट्ठे पर एक मजदूर की मात्र 50 रुपये के लिए हुए झगड़े में हत्या कर दी थी। हत्या के तीनों आरोपितों को खन्ना पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:28 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:28 AM (IST)
भट्ठा मजदूर की हत्या के तीनों आरोपित गिरफ्तार
भट्ठा मजदूर की हत्या के तीनों आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खन्ना : गांव चकोही में शनिवार की देर शाम ईंट भट्ठे पर एक मजदूर की मात्र 50 रुपये के लिए हुए झगड़े में हत्या कर दी थी। हत्या के तीनों आरोपितों को खन्ना पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ मृतक कृष्ण पाल के बेटे दीपक कुमार निवासी गांव रसूलपुर दबेड़ी, थाना बुडाना, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ने केस दर्ज कराया था। आरोपित विकास कटारिया निवासी दिल्ली वाला भट्ठा घुंघराली राजपूतां खन्ना और विक्रम व सुनील कुमार सोनू निवासी खेड़ा मस्तान, जिला मुजफ्फरनगर हैं।

शनिवार को भट्ठे पर दीपक कुमार का दूसरा भाई काम कर रहा था। साथ वाले भट्ठे से आरोपित बाल कटवाने आए थे। इस दौरान कटिग कराने के बाद 50 रुपए मांगे गए तो इन्होंने इंकार कर दिया था। उल्टा ये लोग झगड़ा करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा निपटा दिया था। कुछ ही देर बाद आरोपित दोबारा वहां आ गए और वहां मौजूद कृष्ण पाल के सिर में डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी